7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी को दोस्त ने कमरे में किया बंद, मिलने की जिद में प्रेमिका बालकनी से नीचे गिरी

- लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, प्रेमी से हो गया झगड़ा- प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Aug 22, 2019

प्रेमी को दोस्त ने कमरे में किया बंद, मिलने की जिद में प्रेमिका बालकनी से नीचे गिरी

प्रेमी को दोस्त ने कमरे में किया बंद, मिलने की जिद में प्रेमिका बालकनी से नीचे गिरी

इंदौर. प्रेमी से मिलने के लिए छत के रास्ते बालकनी ( balcony ) में उतरने की कोशिश में प्रेमिका ( lover ) गिर गई। बताया जाता है कि प्रेमी को उसके दोस्त ( friend ) ने कमरे में बंद कर दिया था। प्रेमी से मिलने की जिद के चलते वह छत से बालकनी में जा पहुंची और नीचे जा गिरी। अब पुलिस ने उसके प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार युवती घायल हालत में रेलवे स्टेशन पर मिली थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके अस्पताल में पहुंचने की सूचना पर पुलिस का दल भी वहां पर पहुंचा। जांच में पता चला कि सुजलसिह सेंगर पिता नरेन्द्र सिह निवासी वीणा नगर के घर से नीचे गिरी है। इस पर पुलिस ने उसके भी बयान लिए। युवती की शिकायत पर सुजलसिंह और सुधीर पिता धर्मराज सिह सेंगर निवासी छत्रछाया कॉलोनी पीथमपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

must read : अश्लील हरकत से डरकर डॉक्टर युवती पहुंची मदद मांगने, फिर बदमाशों पर पिल पड़े ऑटो चालक

सुधीर के साथ रह रही थी लिव इन रिलेशनशिप में

उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित सुधीर के साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आपस में झगड़ा होने से बातचीत बंद हो गई। इस पर वह चार दिन पहले सुधीर से मिलने उसके घर गई थी। सुधीर के दोस्त सुजल सिंह ने उसे मिलने नहीं दिया और उसे कमरे के अंदर बंद कर ताला लगाकर नीचे आ गया।

must read : धोखेबाज निकला फेसबुक का प्यार, जब तक पता चली सच्चाई तब तक लुट चुकी थी अस्मत

उसने काफी कोशिश की, लेकिन न तो सुधीर और न ही सुजल ने दरवाजा खोला। इस पर बालकनी से सुधीर से मिलने के लिए छत से नीचे उतरने लगी और वह बालकनी से गिर गई। इसमें काफी चोट आई। सुधीर का कहना है कि उनका काफी समय पहले ही ब्रेकअप हो गया है। वह खुद ही गिरी और फिर उठकर वहां से चली भी गई।