
कांच लगाने के लिए कारीगर भी ईरान से
इंदौर. हर मंदिर पवित्रता और शांति का प्रतीक होता है। देशभर में ऐसे कई मशहूर मंदिर हैं, जो अपनी सुंदरता के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर इंदौर में भी है जिसे हम सभी 'कांच मंदिर' के नाम से जानते हैं। यह कांच मंदिर ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। इसने सन 2022 में अपने 101 साल पूरे कर लिए हैं। इस मंदिर का पूरा इंटीरियर कांच से किया गया है यानी छत से लेकर, खंभे, दरवाजे, खिड़कियां, झूमर सबकुछ कांच का बना हुआ है। इस मंदिर को देखने आने वाले दर्शक और दर्शनार्थियों के लिए कलाकृति आश्चर्यचकित करने वाली है। अंदर आने के बाद लोग इसे काफी गौर से निहारते रह जाते हैं। यहां पर बहुत ही बारीकी से काम किया गया है। खास बात यह है कि मंदिर के लिए बेल्जियम से कांच बुलाए गए थे. कांच लगाने के लिए कारीगर भी ईरान से आए थे।
250 कारीगरों की मदद से 1 लाख 62 हजार रुपए में बना था
कांच मंदिर बनाने वाले सर सेठ हुकुमचंद ने अपना निजी मंदिर बनाए जाने के उद्देश्य से इसे बनवाया था लेकिन ये सभी लोगों के लिए खुला था। करीब 1913 में इसे बनाए जाने की शुरुआत हुई। इसमें खुद का पैसा लगाकर इसे बनवाया जिसका खर्च उस समय करीब 1 लाख 62 हजार रुपए आया था। इसे करीब ढाई सौ कारीगरों ने बनाया है। इसमें जैन समाज के सभी गुरु और मुनियों की कलाकृति के साथ धर्म के विषय में भी खूबसूरत नक्काशी की गई है। बता दें कि सेठ ने मंदिर में सोने का रथ भी बनवाकर रखा है, जो आज भी महावीर जयंती पर निकाला जाता है।
अद्भुत कलाकृतियों में जैन धर्म के विषय में बताया गया है
जैन समाज के इस मंदिर में कई शहरों से अलग-अलग समाज के लोग दर्शन करने आते हैं और दर्शन के साथ इसकी खूबसूरती को निहारते ही रह जाते हैं। मंदिर बनाने की शुरुआत करीब 1913 में इंदौर के 'सर सेठ हुकुमचंद' ने की थी जिसमें भगवान शांतिनाथ की मूर्ति काले संगेमरमर की और आदिनाथ और चन्द्रप्रभु भगवान की मूर्ति सफेद संगमरमर से बनाई हुई है। 101 साल पहले इसे बनाने के लिए बेल्जियम से कांच बुलवाए गए थे जिसे लगाने के लिए ईरान से कारीगर आए थे। वहीं पत्थर और उसके कारीगर राजस्थान से आए थे। पूरे मंदिर में बनाई गई अद्भुत कलाकृतियों में जैन धर्म के विषय में बताया गया है। इसकी इमारत में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं है बल्कि चूने से पत्थर की जुड़ाई की गई है।
Published on:
02 Dec 2022 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
