
शनि जयंती पर शनिदेव को चांदी की पगड़ी पहनाई जाएगी
इंदौर. देशभर की तरह प्रदेश में भी आज यानि 19 मई को शनि जयंती मनाई जा रही है। शनि मंदिरों में सुबह से ही शनिदेव की पूजा करनेवालों की लंबी कतार लग चुकी है। इस मौके पर जूनी इंदौर में अनोखा कार्यक्रम किया जा रहा है। शनि जयंती के मौके पर इस प्राचीन मंदिर में शनिदेव को जड़ी-बूटियों का लेप लगाया जाएगा और कई किलो की चांदी की पगड़ी पहनाएंगे। सोने के वर्क से शनिदेव का श्रृंगार करेंगे।
जूनी इंदौर के प्राचीन शनि मंदिर में वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा शनिदेव का महारुद्राभिषेक किया गया- भगवान शनि देव का प्रकाट्य उत्सव यानि शनि जयंती इस बार शुक्रवार के दिन वट सावित्री अमावस्या पर आई है। इस पावन दिन जूनी इंदौर के प्राचीन शनि मंदिर में वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा शनिदेव का महारुद्राभिषेक किया गया। सुबह 5 बजे से महारुद्राभिषेक के साथ ही यहां शनि शांति महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है।
सोने के वर्क से शनिदेव का आकर्षक श्रृंगार - गर्मी के कारण शनि देव को शीतलता प्रदान करने के उपाय भी किए जा रहे हैं। इसके लिए विग्रह को विशेष जड़ी-बूटियों का लेप लगाया जाएगा जोकि खासतौर पर ऋषिकेश से बुलाई गई हैं। शनिदेव के विग्रह का 16 श्रृंगार भी किया जाएगा। सोने के वर्क से शनिदेव का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।
शनिदेव को सवा पांच किलो चांदी की पगड़ी- शनि जयंती पर यहां हजारों भक्त आते हैं जोकि शनिदेव को तेल चढ़ाते हैं। सुबह 6 बजे से यहां भक्तों की कतार लग चुकी है जोकि रात तक लगी रहेगी। इस बार शनिदेव के विग्रहों पर करीब 300 लीटर तेल अर्पित किए जाने का अनुमान है। इसके साथ ही मंदिर में शनिदेव को सवा पांच किलो की चांदी की पगड़ी अर्पित की जाएगी। मंदिर के पं. नीलेश तिवारी ने बताया कि होलकर स्टेट की इस विशेष चांदी की पगड़ी का निर्माण उज्जैन के एक भक्त ने कराया है।
Published on:
19 May 2023 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
