
IRCTC Tour Package (Photo Source: AI Image)
IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस बार पैकेज में लद्दाख की वादियों से लेकर नेपाल की धार्मिक यात्रा और दक्षिण भारत के खूबसूरत हिल स्टेशनों तक का सफर शामिल किया गया है। आइआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो तरह के विकल्प दिए हैं। एक बाय एयर और दूसरा ट्रेन के माध्यम से। यात्री अपनी पसंद और बजट के अनुसार पैकेज चुन सकते हैं। साथ ही गर्मी की छुट्टियों को एंज्वॉय कर सकते हैं।
खास बात यह है कि इन पैकेज में ट्रैवल के साथ होटल, भोजन और साइटसीइंग जैसी सुविधाएं भी शामिल रहेंगी। पैकेज की बात करें तो लद्दाख टूर 6 रात 7 दिन का होगा। इस यात्रा के लिए इंदौर और भोपाल दोनों शहरों से यात्री रवाना हो सकेंगे। यह टूर मई और जून में आयोजित होगा, जिसकी संभावित तारीखें 18 मई और 6 जून तय की गई हैं। वहीं नेपाल का पशुपतिनाथ यात्रा पैकेज 5 रात 6 दिन का रहेगा, जिसमें काठमांडू, पोखरा सहित कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों की सैर कराई जाएगी।
यह पैकेज खास तौर पर धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का मिश्रण पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है। दक्षिण भारत टूर भी आकर्षण का केंद्र है। 6 रात 7 दिन के इस पैकेज में मैसूर, कुर्ग, ऊंटी और कोयंबटूर जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। यह टूर खासतौर पर इंदौर से ऑपरेट होगा।
इस टूर पैकेज में रिजर्वेशन कराने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर अकाउंट रजिस्टर करें। यहां पर आपको लॉगिन करना होगा, जिसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद यात्रियों का नाम, उम्र और सीट की प्राथमिकता दर्ज करें। क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए टिकट का भुगतान करें। पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका ई-टिकट (E-ticket) ईमेल और SMS पर आ जाएगा।
इसके अलावा भोपाल से चारधाम यात्रा की भी योजना बनाई गई है। आइआरसीटीसी आने वाले दिनों में हैदराबाद-मल्लिकार्जुन, तटीय कर्नाटक, अंडमान, केरल और लक्षद्वीप जैसे डेस्टिनेशन के लिए भी नए पैकेज लॉन्च करने की तैयारी में है। अधिकारियों के मुताबिक गर्मियों में परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का यह सुनहरा मौका है, जहां एक ही पैकेज में सुविधा और रोमांच दोनों का अनुभव मिलेगा।
Published on:
17 Apr 2026 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
