27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोंदवले धाम मेंनाम संकल्प महोत्सव 29 जुलाई तक

इंदौर

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

इंदौर ञ्च पत्रिका. शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित श्री गोंदवले धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 26 से 29 जुलाई तक 'नाम संकल्प महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की शुरूआत सुगम संगीत और छोटे बच्चों की नाट्य प्रस्तुति से हुई। श्रीरामदास हनुमान मंदिर में अखंड हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। 27 जुलाई को सामूहिक नाम जप किया जाएगा। 28 जुलाई को प्रात: काकड़ आरती और गौ पूजन के साथ 21 जोड़ों द्वारा संत ब्रह्म चैतन्य गोंदवलेकर की ऐतिहासिक पादुकाओं का अभिषेक किया जाएगा। मुख्य दिवस 29 जुलाई को श्रीराम कोकजे का धाम में आगमन होगा, जिसके बाद गुरु-शिष्य भेंट का सिलसिला शुरू होगा। महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, राजस्थान सहित कई राज्यों से श्रद्धालु शहर पहुंच रहे हैं। धाम प्रबंध समिति के अनिल चव्हाण ने बताया कि कोकजे प्रत्येक भक्त से व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं। यह भेंट गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ होकर रक्षाबंधन तक जारी रहेगा।