4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार ड्राइविंग लाइसेंस में करने जा रही बड़ा बदलाव, अब आपको बताना होगा ये…

सरकार ड्राइविंग लाइसेंस में करने जा रही बड़ा बदलाव, अब आपको बताना होगा ये...

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Dec 12, 2018

driving license

सरकार ड्राइविंग लाइसेंस में करने जा रही बड़ा बदलाव, अब आपको बताना होगा ये...

इंदौर. नए वर्ष में जारी होने वाले लाइसेंस कार्ड पर यह भी लिखा होगा कि वाहन चालक अंगदाता है या नहीं। दरअसल केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर लाइसेंस को लेकर कई बदलाव करने के लिए कहा है। यह बदलाव 1 जुलाई से किए जाने थे। लेकिन इंदौर आरटीओ में इसे एक जनवरी से लागू किया जाएगा।

पक्के लाइसेंस के लिए अपाइंटमेंट लेने पर नया ऑप्शन जुड़ गया है। इसमें आवेदक को भरना पड़ेगा कि वह अंगदाता है या नहीं। ऑप्शन भरने के बाद ही अॅपाइमेंट मिलता है। इसके बाद जब लाइसेंस कार्ड जारी होता है, तो उस पर अंगदान को लेकर जानकारी होना चाहिए। लेकिन इंदौर आरटीओ में ऐसा नहीं हो रहा है। अफसरों के अनुसार केंद्र सरकार के नियमानुसार लायसेंस को लेकर बदलाव किए जा रहे हैं। जिसे एक जनवरी से लागू किया जाएगा।

इसमें लाइसेंस में नाम, पता, फोटो, जन्म तारीख, ब्लड ग्रुप, लाइसेंस की वैधता, किस श्रेणी का वाहन वह चला सकता है, जैसी बातों के साथ ही पहली बार इमरजेंसी कांट्रेक्ट नंबर और अंगदाता है या नहीं इसकी भी जानकारी होगी। वहीं कार्ड के पीछे की ओर क्यूआर कोड होगा। इसके साथ ही वाहन की श्रेणी भी चार से छह कर दी गई है, इसकी जानकारी भी होगी। इसका फायदा यह होगा कि दुर्घटना होने पर लायसेंस की मदद से घायल को मदद मिल सकेगी।