
आईटी पार्क. खंडवा रोड़ पर 1 एकड़ पर भगवान स्वामीनारायण का भव्य मंदिर Grand Temple of Lord Swaminarayan बना हुआ है। शहर सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था भी इस मंदिर से जुड़ी हुई हैं। यह मंदिर पहले जेल रोड पर था। इसे 5 साल पहले यहां शिफ्ट किया गया है। यहां का शांति से भरा वातावरण, मंदिर की बनावट लोगों को काफी आकर्षित करती है।
एक साल के अंदर दूसरे राज्यों से दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ- पिछले एक साल के अंदर दूसरे राज्यों से दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। कोरोना खत्म होने के बाद यह संख्या बढ़ी है। इसका मुख्य कारण है मंदिर की अनुपम सुंदरता। मंदिर पीआरओ सीए पंकज शाह ने बताया मंदिर में 4 बार भगवान की आरती की जाती हैं।
5 करोड़ की लागत से बने स्वामीनारायण मंदिर Lord Swaminarayan Mandir का निर्माण ओडिशा के कारीगरों द्वारा किया गया- करीब 5 करोड़ की लागत से बने स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण ओडिशा के कारीगरों द्वारा किया गया है। साथ ही निर्माण की सामग्री भी अन्य राज्यों से मंगवाई गई है। मंदिर में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।
238 मोर और फूल की नक्काशी से सुशोजित मंदिर
मंदिर में 5 गुंबज हैं। साथ ही यहां संतों और भक्तों के रुकने की व्यवस्था भी है। मंदिर की ऊंचाई 91 फीट और चोड़ाई 75 फीट है। यहां 238 मोर और फुल की नक्काशी बनी हुई है।
सोने का सिंहासन, 90 देवी देवाओं और संतों की प्रतिमाएं की स्थापित
मंदिर में 5 शिखर बने हुए हैं। भगवान स्वामीनारायण Swaminarayan का सिंहासन सोने की परत से बना हुआ है। 90 देवी-देवताओं और संतों की मूर्तियां और प्रतिमाएं भी हैं। अभी यहां के मुख्य पुजारी स्वामी निरंजन दास जी है। भक्तों को बेसन के लड्डू का प्रसाद दिया जाता है। मंदिर को गुजरात में बने स्वामीनारायण संप्रदाय के मंदिर की तर्ज पर बनाया है।
Published on:
14 Oct 2022 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
