22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 साल से साइकिल पर घूम रहा 12 दोस्तों का यह ग्रुप

देशभर के मंदिरों के दर्शन करने का काम साइकिल से  

less than 1 minute read
Google source verification
cycle.png

मंदिरों के दर्शन करने का काम साइकिल से

इंदौर. शहर में ‘सीएस जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ ग्रुप है जोकि साइकिल से धार्मिक स्थानों पर घूम रहा है. यह ग्रुप पिछले पांच साल से शारदीय नवरात्रि में माता के दर्शन के लिए साइकिल से भ्रमण कर रहा हैं। ग्रुप में करीब 85 लोग हैं जिसमें से 12 लोग माता के दर्शन के लिए साइकिल से जाते हैं. ग्रुप के सभी मित्र सुबह साढ़े पांच बजे पलासिया स्कवेयर या फिर बंगाली स्कवेयर में एकत्रित होते हैं और फिर यहां से सभी एक साथ माता के दर्शन करने जाते हैं।

ग्रुप में करीब 85 लोग हैं जिसमें से 12 लोग माता के दर्शन के लिए साइकिल से जाते हैं- ग्रुप के प्रमुख सीएस राजकुमार शाह ने बताया सुबह-सुबह माता के दर्शन करने से आस्था दर्शन से सुकून मिलता है। राजकुमार ने कहा हमारे ग्रुप में करीब 85 लोग हैं जिसमें से हम 12 लोग माता के दर्शन के लिए साइकिल से जाते हैं।

● पहले दिन - अन्नपूर्णा मंदिर, हरसिध्दी, वैष्णव धाम - 30 किमी
● दूसरे दिन - अम्बामाता मंदिर, राजेन्द्र नगर - 40 किमी
● तीसरे दिन - बिजासन माता मंदिर, एयरपोर्ट रोड - 35 किमी
● चौथे दिन - उमिया धाम, रऊ - 45 किमी
● पांचवे दिन - नैनोद माता, गांधी नगर - 50 किमी
● छठे दिन - सन्नौद टेकरी, कनाड़िया

ग्रुप मेंबर्स के नाम
राजकुमार शाह, उमा शंकर ठाकरे, सुनील सोलंकी, शानु अग्रवाल, सिध्दार्श घिया, नीना जैन, सुमित गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, राजकुमार शर्मा, यागवेन्द्र किंची, महेन्द्र अग्रवाल और ब्रजेश ठाकुर।

यहां भी जाने की योजना
सांतवे दिन - देवास टेकरी - 80 किमी
आंठवे दिन - गोमटगिरी टेकरी - 40 किमी
नौंवे दिन - कालका माता, रऊ - 45 किमी
दसवें दिन - जितने भी रावण दहन, उनका साइकिल से भ्रमण