
इंदौर. दीपावली पर गुजिया-मठरी जैसी चीजें बेहद पसंद की जाती है। आज हम आपक ो बता रहे घर पर आसानी से गुजिया बनाने की स्वादिष्ट रेसिपी जिसे हमारे साथ शेयर किया डॉ.ममता सिंह (ओरल एंड मेक्सिलोफेसिअल सर्जन) ने।
सामग्री
मैदा - 2 कप
मावा - 250 ग्राम
शक्कर - 1 कप
चम्मच इलाइची पाउडर - 1
बादाम - 10-12
किशमिश -10-12
चम्मच नारियल पाउडर - 1 चम्मच
घी या तलने के लिये तेल- 300 ग्राम
विधि
मावे को बर्तन में हल्का भूरा होने तक तले और हल्का भूरा होने के बाद उसे बर्तन से निकालकर अलग रख दे। शक्कर को उसका पाउडर बनने तक मिक्सर में अच्छे सें पिसे। बादाम को बारीक टुकड़ो में काट ले। अब शक्कर, बादाम, किशमिश और इलाइची पाउडर को अच्छी तरह मिला ले। जब मावा ठंडा हो जाये तो उसमे शक्कर डालकर उसे अच्छी तरह मिला ले। अब मैदे में 5 चम्मच घी डाले और उंगलियो की सहायता से मैदे को अच्छी तरह रगड़े। मैदे में पानी डालकर उसका मुलायम आटा तैयार करे। आटा तैयार होने के बाद उसे नरम कपडे से ढक दे और आधे घंटे के लिये अलग रख दे।
अब उस आटे के 10 छोटे-छोटे रोल बॉल्स बनाये और रोल की सहायता से उसकी छोटी पूरी बनाये। यदि आप गुजिया कटर का उपयोग कर रहे हो तो पूरी को कटर में रखे और कटर को बंद करे। इससे गुजिया पूरी तरह बंद हो जायेगा। अब ध्यान से गुजिया को बाहर निकाले और एक प्लेट पर हल्का सा तेल लगाकर उस पर रख दे। अब बचे हुए रोल्स के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराये।
यदि आप गुजिया कटर का उपयोग नही कर रहे हो तो अपनी उंगलियो पर हल्का सा पानी लगाकर उसी पूरी की किनारो पर लगाये और 1 चम्मच रवा लेकर उसे पूरी के बीच में भरकर पूरी को आधा फोल्ड कर दे (चन्द्रमा के आकार में) और किनारो को आपस में जोड़ दे। ध्यान रहे की किनारे अच्छी तरह जुडी हुई होनी चाहिये। अब बचे हुए रोल्स के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराये।
अब धीमी आंच पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करे और गुजिया को धीमी आंच पर तले। गुजिया को हल्का भूरा होने तक दोनों तरफ से तले। एक बार में 5-6 से ज्यादा गुजिया डालने की कोशिश ना करे। जब गुजिया तेल के ऊपर आने लगे तो उन्हें पलटते रहे। हर 3-4 मिनट में उन्हें पलटते रहे जबतक की दोनों तरफ से उनका रंग हल्का भूरा नही हो जाता. अब हल्का भूरा होने के बाद उन्हें बाहर निकाल ले और ये रहे आपके मावा गुजिया. मावा गुजिया तैयार है।
Published on:
14 Oct 2017 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
