27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : इंदौर में 15 मिनट झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने कहा- इस दिन आ जाएगा मानसून VIDEO

तेज गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए शुक्रवार दोपहर काले घने बादल खुशखबर लेकर आए।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jun 14, 2019

barish

Breaking : इंदौर में 15 मिनट झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने कहा- इस दिन आ जाएगा मानसून VIDEO

इंदौर. तेज गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए शुक्रवार दोपहर काले घने बादल खुशखबर लेकर आए। दोपहर करीब 2 बजे छत्रीबाग, मालगंज सहित कई क्षेत्रों में अचानक बादल बरस पड़े। करीब 15 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली तो उनके चेहरे खिल उठे। कई लोग बारिश का मजा लेने के लिए सडक़ों पर आ गए। युवा गाडिय़ों पर भी बारिश में भीगते हुए जा रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 22-24 जून तक पूरी तरह आ जाएगा।

‘वायु’ से आई नमी ने 40 गिराया पारा, उमस बढ़ी

अरब सागर में उठा तूफान ‘वायु’ गुजरात के तट पर टकराने के बजाय उसे छूते हुए मस्कट की तरफ मुड़ गया। इसका असर गुरुवार को शहर के मौसम पर भी रहा। बुधवार रात को तेज हवा और आंधी चली तो गुरुवार को सुबह से बादलों ने डेरा डाल दिया था। सुबह शहर के कई इलाकों में बूंदा-बांदी भी हुई। दिन में बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिर कर 37.6 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 1 डिग्री ही अधिक रहा। वहीं न्यूनतम भी 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मानसून की सक्रियता बनी

मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून की सक्रियता बनी हुई हैं। गुरुवार को हवाएं भी 20 से 25 किमी तक की रफ्तार तक पहुंच गई थी। जहां तक मानसून का सवाल है, यह प्रदेश में 22 से 24 जून के बीच ही आएगा। मालवा निमाड़ में कई हिस्सों में अलग-अलग मौसम रहेगा। शहर में आने वाले दिनों में बादल रहेंगे और हवाओं का रुख दक्षिणी-पश्चिमी होने से नमी मिलेगी। जिससे उमस से परेशानी हो सकती हैं।

ऐसे गिर रहा पारा

दिन ---- अधिकतम ---- न्यूनतम
9 जून ---- 43.6---- 28.6
10 ---- 42.3---- 27.8
11 ---- 42.4---- 27.6
12 ---- 41.5---- 27.2
13 ---- 37.6---- 26.4