17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होमगार्ड के जवान को थाने के पास मारे चाकू

घायल हालत में पहुंचा एमवायएच, पुलिस को नहीं दे सका बयान

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Aug 19, 2022

Crime: राजस्थान के इस मंदिर में गाड़ी निकालने को लेकर सुरक्षा गार्ड से मारपीट

Crime: राजस्थान के इस मंदिर में गाड़ी निकालने को लेकर सुरक्षा गार्ड से मारपीट

इंदौर। एमआइजी थाना क्षेत्र में बीती रात होम गार्ड के जवान को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वह घायल हालत में अस्पताल पहुंचा। उसकी हालत अभी बयान देने के लायक नहीं होने कारण हमलावरों के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घायल का नाम किशोरसिंह पिता गुमानसिंह (31) निवासी छोटी खजरानी है। वह खुद ही घायल हालत में एमवाय अस्पताल गया था। वहां पर उसने बताया कि उस पर कल रात को एमआइजी थाने के पीछे चाकू मार दिया। वह कल रात को घर जा रहा था। इसी दौरान पान की दुकान के पास उसका बदमाशों से विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। उसके पैर और कमर में चाकू लगा है। टीआइ अजय वर्मा ने बताया कि घायल किशोर होम गार्ड का जवान है। उसके घायल होने की सूचना पर पुुलिस का दल भी एमवायएच पहुंचा था। उसका इलाज चलने से बयान नहीं हो पाए हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल जवान के बयान होने के बाद ही हमलावरों और विवाद के कारण के बारे में जानकारी मिल सकेगी। पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी निकाल रही है।
अन्य युवक को चाकू मारा
बंगाली चौराहे के पास एक युवक को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। भागीरथ पंवार पिता मोती लाल पंवार (21) निवासी श्री नगर एक्सटेंशन की शिकायत पर प्रथम, हर्ष बैरागी और नानू बैरागी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कल बंगाली चौराहे के पास रोक कर मारपीट की। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया।