25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौफनाक, कुत्तों के झुंड ने दो साल की मासूम पर किया हमला, सिर फाड़ा, पलकें नोंची

Horrific Dog Bite Case: मध्य प्रदेश के इंदौर का खौफनाक मामला, कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर किया हमला, एक ने घसीटा, एक ने पलकें नोचीं, तो एक ने जबड़े से फाड़ दिया बच्ची का सिर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 21 Mar 2025, 12:26 PM IST

Horrific Dog Bite Case Indore

Horrific Dog Bite Case Indore

Horrific Dog Bite Case: कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मध्यप्रदेश में आए दिन कुत्तों की खौफनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार मामला (Horrific Dog Bite Case) इंदौरसे सामने आया है। यहां पंचकुइया राम मंदिर में दो साल की मासूम बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। एक कुत्ता उसे घसीटने लगा, तो एक कुत्ते ने अपने जबड़ों से उसका सिर नोंचकर फाड़ डाला, एक कुत्ते ने उसकी आंखों पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां उसे बचाने आई और कुत्तों से भिड़ गई। कुत्ते के जबड़ों से बच्ची का सिर छुड़ाया, तो दूसरे हाथ से उसे संभालते हुए कुत्तों को भगाने लगी। मां को कुत्तों के साथ देख आसपास के लोग भी आ गए और उन्होंने कुत्तों को भगाया। गंभीर हालत में चार अस्पताल भटकने के बाद सरकारी एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिर में आए 35 टांके


एमवाय अस्पताल (MY Hospital) पहुंची बच्ची की हालत देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। गंभीर हालत में पहुंची मासूम का तुरंत उपचार किया गया। उसके सिर में 35 टांके लगाए गए। फिलहाल बच्ची अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक कुत्तों ने बच्ची के सिर की त्वचा को बुरी तरह नोंच लिया है। उसकी आंख पर भी गहरा घाव आया है। पलक का हिस्सा कट चुका है।

हर महीने 4-5 हजार डॉग बाइट केस, हाई कोर्ट भी दे चुका है निर्देश

डॉ. आशुतोष शर्मा के मुताबिक, इंदौर में हर महीने 4 से 5 हजार डॉग बाइट केस सामने आ रहे हैं। पिछले एक साल में 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए। हाईकोर्ट में इस मुद्दे पर सुनवाई हो चुकी है, जिसमें कोर्ट ने नगर निगम को एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियमों के तहत नसबंदी और टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें: सदन की कार्यवाही के बीच फूट-फूट कर रो पड़े भाजपा के दिग्गज नेता

ये भी पढ़ें: एमपी में एक साथ उठीं 7 अर्थियां, चीख-पुकार से दहला पूरा गांव