4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कितनी हड्डियां टूटी, मुझे नहीं पता…’

- स्वर्णबाग अग्नि कांड का आरोपी जेल में अधिकारियों से बोला, - पछतावे का कर रहा नाटक

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

May 22, 2022

'कितनी हड्डियां टूटी, मुझे नहीं पता...'

'कितनी हड्डियां टूटी, मुझे नहीं पता...','कितनी हड्डियां टूटी, मुझे नहीं पता...','कितनी हड्डियां टूटी, मुझे नहीं पता...'

मनीष यादव@ इंदौर.

स्वर्णबाग में सात लोगों को जलाकर मार देने वाला आरोपी अब जेल में है। वहां जब अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो बोला कि कितनी हड्डियां टूटी, उसे पता नहीं। इस कांड के बाद उसे पछतावा हो रहा है, ऐसा नाटक दिखाने लगा। जब अधिकारियों ने उससे सवाल किए तो चुप्पी साध ली।
संजय उर्फ शुभम का अभी जेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी ने स्वर्णबाग में एक बिल्डिंग में खड़ी गाड़ी में आग लगाई, जिससे भड़की आग में सात लोगों की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। रिमांड खत्म होने पर उसे जेल भेजा गया है। जेल में कागजी औपचारिकता के बाद उसका अधिकारी से सामना हुआ। सामान्य पूछताछ में स्वास्थ्य संबंधी सवाल किए गए। इसमें हड्डी टूटने के बारे में पूछा तो बोला कि पता नहीं साहब, कितनी हड्डियां टूटी हैं, कहां-कहां पर चोट आई है। पुलिस के द्वारा इलाज कराए जाने की बात कहने लगा। संजय से जब केस के बारे में पूछा तो बोला कि उसे पता नहीं था कि इतना बड़ा कांड हो जाएगा। वह इतना बड़ा कांड नहीं करना चाहता था। वह ऐसी सूरत बनाने लगा, जैसे बहुत सीधा है और उसे पछतावा है। जब उससे पूछा गया कि उसे पता नहीं था कि वह आग लगा रहा है? यह आग कितना नुकसान कर सकती है तो चुप्पी साध ली। काफी बोलने पर भी कुछ नहीं बोला। परिवार के बारे में सामान्य जानकारी दी है। पढ़ाई के बारे में पूछा तो एमबीए करना बताने लगा, जबकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी उसने अधूरी छोड़ दी है। जेलर संजीव खरे ने बताया कि आरोपी का अभी जेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद उसे सामान्य बैरक में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।