4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस लेडी गैंगस्टर से ‘कांपता’ था शहर, पति ने उसका हाल कर दिया है ऐसा, थाने में मुश्किल से निकल रही थी आवाज

शादीशुदा पति से की थी तीन दिन की डील

3 min read
Google source verification
79.jpg

,,

इंदौर/ मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में लेडी डॉन के नाम से मशहूर सपना साहू को कौन नहीं जानता है। कुछ साल पहले तक इंदौर में उसके किस्सों की चर्चा खूब होती थी। अपहरण, चोरी और मारपीट की घटनाओं से चर्चा में रहने वाली यह लेडी गैंगस्टर अब फिर से सुर्खियों में है। थाने पहुंची गैंगस्टर का हाल देख किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि जिसका नाम सुन कभी लोग डर जाते थे, उसका हाल ऐसा होगा।

पहले ये जान लीजिए कि लेडी गैंगस्टर सपना साहू के साथ हुआ क्या है। फिर आपको इसके पुराने किस्से बताएंगे। दरअसल, इंदौर के बाणगंगा थाने में लेडी गैंगस्टर सपना साहू रोते-बिलखती पहुंची। उसने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने उसे मारने की कोशिश की है। सपना ने बताया कि पति विनोद शाहू ने मेरे घर पर पार्टी की। पार्टी के दौरान उसने शराब पी। इस दौरान हमदोनों में बहस शुरू हो गई। फिर उसने मेरी पिटाई की।


पति पर लगाए ये आरोप
दरअसल, सपना साहू का पति विनोद साहू पहले से शादीशुदा है। सपना ने कुछ साल पहले ही मुंबई के आर्य समाज मंदिर में उसके साथ कोर्ट मैरिज की है। सपना और विनोद में कुछ दिनों से अनबन चल रहा है। सपना ने आरोप लगाया कि उसके पति ने कुछ दिन पहले ही झूठे मुकदमे में मुझे फंसाकर जेल भिजवा दिया था। उसके बाद दिखावे के लिए मेरी जमानत करवाया। उसके बाद से ही मुझे मारने की साजिश रच रहे थे। सपना ने कहा कि उसने चाकू से भी मुझे पर वार किया है।


तीन दिन की थी डील
लोग बताते हैं कि सपना की रईसी की चर्चा भी शहर में कभी खूब होती थी। वह शराब भी खूब पीती है। साथ ही लेट नाइट पार्टियों की शौकीन है। अपराध की दुनिया से हुई काली कमाई को वह रईसी दिखाने में उड़ाती थी। जिस विनोद साहू से इसने शादी की है, वह पहले से शादीशुदा था। लोग बताते हैं कि शादी के बाद विनोद से इसकी डील थी। वह सप्ताह के चार दिन अपनी पहली पत्नी के पास रहेगा और तीन दिन मेरे साथ रहेगा।

तीसरी की हुई एंट्री तो बढ़ा विवाद
सपना और विनोद साहू के बीच सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन एक तीसरी लड़की की एंट्री के बाद पूरा खेल खराब हो गया। सपना ने बताया कि विनोद की पहली पत्नी शालिनी है। लेकिन वह दूसरी लड़कियों के साथ शादी कर उन्हें छोड़ता रहता है। मुझसे शादी के बाद चांदनी नाम की लड़की की एंट्री उसकी लाइफ में हुई है। चांदनी ही यह सारी साजिश रची है। वह चाहती है कि सपना को रास्ते से हटाकर अपना एकछत्र राज चलाऊं और सारी संपत्ति पर खुद ही कब्जा कर लूं।

अपहरण के मामले हैं दर्ज
लेडी गैंगस्टर के नाम से मशहूर सपना साहू के कई चर्चित किस्से है। साथ ही जो भी इसके शिकार बनते थे, उन्हें वह खतरनाक तरीके से यातनाएं भी देती थीं। कहा जाता है कि कभी यह अपने पास खतरनाक कुत्तों को रखती थी, उन कुत्तों से अपहरण कर लाए गए लोगों को डराती थी। 2016 में पुलिस ने उन कुत्तों को सपना के घर से बरामद भी किया था। लेकिन अब पति ने ऐसी हालत कर दी है कि वह गिड़गिड़ाती हुए पुलिस स्टेशन पहुंची।