28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को सम्मोहित किया जेवर लेकर भागे बदमाश

- कई किलोमीटर दूर तक अपने पीछे-पीछे ले गए

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

May 28, 2023

Hypnotized the woman

Hypnotized the woman

इंदौर। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में महिला के साथ में ठगी हो गई। आरोपी ने पहले महिला से मदद मांगी और फिर उसे सम्मोहित कर उसे मल्हारगंज से पंढरीनाथ थाना क्षेत्र तक लेकर आए। वहां पर एक सुनसान गली में लेकर जेवर उतराए और वहां से भाग गए। महिला जब घर पर पहुंची तो उसे अपने साथ हुई इस वारदात का भान हुआ। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।
लक्ष्मी बाई पंवार निवासी गांधी नगर की शिकायत अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मल्हारगंज में खरीदारी करने के लिए आई थी। मल्हारगंज के सामने शनि मंदिर के पास दो लड़के आए। उनसे देवास जाने का रास्ता पूछा और किस तरह से जाना है इसकी जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि देवास का रास्ता यहां कहां है से आता है। वह दोनों मुझसे बात करने लगे। इसके बाद बोले कि बहन हमारे पास किराए के रुपए नहीं हैं। हमें थोडे बहुत रुपए दे दो ताकि किराया देकर वे अपने घर चले जाएं। उनसे बातें करते-करते उन्हें पता नहीं क्या हो गया। आरोपियों ने अस्पताल के पीछे जो सब्जी मंडी का रास्ता जाता है वहां पर चलने का बोला। इसके बाद वह आरोपियों के पीछे-पीछे चल पड़ी। वह जवाहर मार्ग तक वहां से उनके पीछे-पीछे चली आई। आरोपी उन्हें एक सुनसान गली में ले गए। वहां पर बैठा दिया। इसके बाद उनसे मंगल सूत्र व कान के जेवर मांगे। इस पर उन्होंने जेवर आरोपियों को उतार कर दे दिए। एक कान की बाली नहीं उतरी तो छोड़ दिया। उन्हें कुछ देर तक रुकने के बाद घर जाने का बोल दिया। वह घर पहुंची तो जेवर नहीं थे। इस पर परिवार वालों ने कारण पूछा। इस पर पता चला कि उनसे साथ में ठगी हो गई है। इस पर परिजनों के साथ थाने पर आई और रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला से वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इसमें महिला जाती हुई दिख रही है। आरोपी कैमरे से बचते हुए नजर आ रहे हैं। एसीपी एसकेएस तोमर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।