4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल के पीछे अवैध उत्खनन, जब्त एक पोकलेन व दो डम्पर

- खनिज विभाग को मिली थी शिकायत - भाजपा नेता शुक्ला की खदान पर भी संचालित होते ये डम्पर - जांच के बाद हड़कम्प, डम्पर लेकर भागे कुछ माफिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohit Panchal

•

Updated: 21 Feb 2024, 9:57 AM IST

जेल के पीछे अवैध उत्खनन, जब्त एक पोकलेन व दो डम्पर

जेल के पीछे अवैध उत्खनन, जब्त एक पोकलेन व दो डम्पर

इंदौर। सांवेर रोड जेल के पीछे बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन हो रहा था जिसकी शिकायत के बाद में खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। मौके से एक पोकलेन व दो डम्परों को जब्त किया गया जबकि आधा दर्जन डम्पर भाग खड़े हुए। जब्त डम्पर पूर्व में भाजपा नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला की खदान पर संचालित हो रहे थे जिस पर शुक्ला बदर्स का नाम दर्ज था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रभार वाले खनिज विभाग को खनिज माफिया चूना लगा रहे है, वह भी उनकी विधानसभा के नजदीक सांवेर में। बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है और खनिज विभाग हाथ पर हाथ रखे बैठा है। एक गंभीर शिकायत के बाद में खनिज निरीक्षक जयदीप नामदेव और उनकी टीम ने सांवेर रोड की नई जेल से लगी हुई पहाड़ी पर छापामार कार्रवाई की। खनिज माफिया रिंगनोदिया पहाड़ को छन्नी कर रहे थे। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची वहां से चार डम्पर भाग खड़े हुए जिन्हें रौकने का भी प्रयास किया गया।

मौके से एक पोकलेन व दो डम्पर जब्त किए गए। एक पोकलेन व डम्पर (एमपी09 जीजी 9961) आकाश चौहान तो दूसरा डम्पर (एमपी09 एचएच 1959) अभिषेक चौहान के नाम पर रजिस्टर्ड है। नामदेव ने दोनों को जब्त करके पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के दौरान एक मंत्री के समर्थक ने छोडऩे का लिए दबाव बनाया लेकिन नामदेव ने छोडऩे से इनकार कर दिया। बात कलेक्टर आशीष सिंह तक पहुंची लेकिन माफियाओं की दाल नहीं गली। इधर, खनिज विभाग की टीम बुधवार को अवैध उत्खनन की अब नप्ती करके खुदाई का आंकलन करेगी जिसके बाद चालानी कार्रवाई होगी।

बारोली खदान में चलते थे डम्पर

गौरतलब है कि खनिज विभाग की टीम ने रिंगनोदिया पहाड़ी पर अवैध उत्खनन के दौरान पोकलेन व डम्पर जब्त किए, उसमें एक डम्पर पर शुक्ला ब्रदर्स व बाणेश्वरी लिखा हुआ है। ये डम्पर बारोली की भाजपा नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला की अवैध खदान संचालित होते थे। पत्रिका ने जब खुलासा किया था तो भाग खड़े हुए। बाद में ये खुलासा हुआ कि शुक्ला के एक रिश्तेदार के कहने पर ही अवैध खदान का संचालन आकाश चौहान कर रहा था।