23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore News : नगर निगम ने पशु पालक का तोड़ा आलीशान मकान

तोड़फोड़ की कार्रवाई करने से पहले किराएदार और सामान को किया बाहर, शंकरगंज में अन्नू यादव का मकान और बाड़ा तोड़ा

3 min read
Google source verification
Indore News : नगर निगम ने पशु पालक का तोड़ा आलीशान मकान

Indore News : नगर निगम ने पशु पालक का तोड़ा आलीशान मकान

इंदौर. आज सुबह शंकरगंज में एक पशु पालक का तीन मंजिला आलीशान अवैध मकान और पशु बाड़ा तोड़ दिया गया। नगर निगम रिमूवल अमले ने जेसीबी और पोकलेन चलाकर तोडफ़ोड़ की। कार्रवाई शुरू करने से पहले मकान में रहने वाले किराएदारों और सामान को बाहर किया गया। इसके बाद मकान को तोड़ने की शुरूआत की गई। इस दौरान कुछ महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध कर हंगामा किया। साथ ही मकान पर जेसीबी-पोकलेन चलने से रोना-धोना अलग शुरू हो गया।

नगर निगम ने पशु पालकों के अवैध निर्माण और बाडे तोडऩे की कार्रवाई फिर से शुरू की है। आज सुबह 9 बजे निगम रिमूवल विभाग का अमला शंकरगंज (किला मैदान के पास) में नाले किनारे अवैध बने तीन मंजिला आलीशान मकान और पशु बाड़े को तोडऩे पहुंची। यह मकान अन्नू यादव का है। इसमें वह खुद तो नहीं रहता था, लेकिन मकान में 6 से ज्यादा किराएदार थे। मकान के पीछे सैकड़ों पशुओं को बांधने का बाड़ा था। मकान के गलियारे में से ही किराएदार और पशु जाते थे। इस कारण बाहर से किसी को पता नहीं चलता था कि मकान के पीछे इतना बड़ा पशु बाड़ा है। मकान 25 बाय 50 यानी 1250 वर्गफीट में बना हुआ था।

10 टीमें लगाईं

पशु पालकों के खिलाफ शुरू हुई मुहिम के तहत अन्नू यादव का नाले किनारे बने भव्य तीन मंजिला अवैध मकान को तोडऩे से पहले किराएदारों और सामान को खाली करवाया गया। इसमें एक घंटे से अधिक का समय लग गया। मकान तोडऩे के लिए एक पोकलेन और एक जेसीबी के साथ रिमूवल विभाग की 10 टीमें यानी 100 से ज्यादा कर्मचारी और इतने ही मजदूर बुलाए गए। तोडफ़ोड़ के दौरान विवाद से निपटने के लिए थाने से पुलिस बल बुलवाया गया।

महिलाओं का विरोध

मकान में से किराएदारों और सामान खाली होने के बाद सुबह 10 बजे के आसपास मजदूरों ने अवैध मकान और बाड़े को हथौड़े से तोडऩा शुरू किया। इधर, मकान पर जेसीबी और पोकलेन चलते ही घर में रहने वाली महिलाओं ने विरोध करने के साथ रोना-धोना शुरू कर दिया। यह देख निगम की महिलाकर्मी और पुलिसकर्मी आगे आईं। साथ ही हंगामा करने वाली महिलाओं को हटाया। इसके बाद मकान पर जेसीबी और पोकलेन चलना शुरू हुई। मकान को तोड़ने की कार्रवाई रिमवूल विभाग की उपायुक्त लता अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी अश्विन जनवदे, बिल्डिंग अफसर विवेष जैन और सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे के दिर्नेशन में हुई।

बड़ी ग्वालटोली में टूटेंगे तीन मकान

शंकरगंज में पशु पालक का मकान तोडऩे के बाद रिमूवल विभाग का अमला बड़ी ग्वालटोली में कार्र?वाई करने पहुंचेगा। यहां पर तीन पशु पालकों के मकान तोड़े जाएंगे। इनके नाम दिनेश बोरासी, संदीप बोरासी, सचीन बोरासी है। जी प्लस वन और जी प्लस टू यह मकान है, जिन्हें हथौड़े चलाकर तोड़ा जाएगा। जेसीबी-पोकलेन ले जाने की जगह न होने पर निगम मेन्यूअल तोडफ़ोड़ करेगा।