25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉक डाउन में पार्टी करने पर नगर निगम जोनल अफसर सस्पेंड

विडियो देखने के बाद निगमायुक्त ने की कार्रवाई और भेजा ट्रेचिंग ग्राउंड

less than 1 minute read
Google source verification
लॉक डाउन में पार्टी करने पर नगर निगम जोनल अफसर सस्पेंड

लॉक डाउन में पार्टी करने पर नगर निगम जोनल अफसर सस्पेंड

इंदौर. कोविड-19 के अंतर्गत घोषित लाक डॉउन में प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए पार्टी करने वाले नगर निगम जोन-7 के अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है। पार्टी का वायरल हुआ वीडियो निगमायुक्त तक पहुंच गया। इस पर उन्होंने कार्रवाई की।

जोन-7 के अफसर चेतन पाटिल के संबंध में एक वीडियो निगमायुक्त प्रतिभा पाल के पास पहुंचा। देखने पर मालूम पड़ा कि घोषित लॉक डाउन के दौरान जोनल अफसर पाटिल ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए कस्तूरी सभागृह में एक पार्टी का आयोजन किया। इसमें उन्होंने कुछ लोगों के समूह के समक्ष गाना भी गाया, जबकि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए केंद्र, राज्य, स्थानीय प्रशासन एवं निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए शहर की जनता को इस बीमारी से बचाने का कार्य कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंस के लिए भी लोगों को निरंतर जागरूक करने का कार्य चल रहा है। ऐसी स्थिति के बाद भी जोनल अफसर पाटिल ने कार्यक्रम रखा, जो निगम में महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

बिना सक्षम स्वीकृति एवं अनुमति के इस प्रकार का आयोजन करने पर निगमायुक्त ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने पर पाटिल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पाटिल को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई। निलंबन अवधि में पाटिल का मुख्यालय ट्रेंचिंग ग्राउंड रहेगा। इधर, निगमायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी अफसर या कर्मचारी ने लॉक डाउन का पालन नहीं किया तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।