31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री मानसून चेतावनी, 30-31 मई के लिए Yellow अलर्ट जारी, होगी मूसलाधार बारिश

IMD Forecast: एक चक्रवातीय सिस्टम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।

2 min read
Google source verification
Mp weather (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Mp weather (फोटो सोर्स- पत्रिका)

IMD Forecast: मानसून के केरल तट पर प्रवेश के साथ ही एमपी के इंदौर शहर में प्री मानसून हलचल शुरू हो गई है। वहीं राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातीय सिस्टम से आंधी बारिश जारी है। बीते दिन सुबह तेज हवा आंधी के साथ बारिश हुई। सुबह पांच से छह बजे के बीच ही 28.4 मिली मीटर ( सवा इंच) बारिश दर्ज हुई। इसके कारण तापमान में भी गिरावट हुई।

सुबह आद्रता 90 फीसदी दर्ज हुई व आद्रता भी 3000 मीटर रह गई। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह हवा दर्ज हुई। बारिश के कारण दो दिनों से हो रही उमस से भी लोगों को राहत मिली। दिन भर राहत के बाद शाम को भी अचानक के मौसम बदला व गरज चमक के साथ बारिश हुई।

27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

बात तापमान की करें तो अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 35.6 डिग्री व 26.6 डिग्री दर्ज हुआ था। 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.5 डिग्री व रात के तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश में सबसे कम तापमान इंदौर-खंडवा में दर्ज हुआ। 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चली। दृष्यता 5000 मीटर व आद्रता 64 फीसदी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: रोड एक्सीडेंट में जान बचाने वालों को सरकार देगी '25 हजार रुपए'

30 मई तक यलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया 24 घंटों में कई जिलों में आंधी बारिश हुई। इंदौर सहित संभाग के अन्य जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ा है। एक चक्रवातीय सिस्टम राजस्थान के ऊपर बना हुआ है जो छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा है। एक चक्रवातीय सिस्टम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। 29,30,31 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।