
सर्द हवाएं चलने से मंगलवार को मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला सा रहा। भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में घना कोहरा रहा। राजधानी में शाम तक धुंध छाई रही। सीजन में पहली बार ऐसा मौसम रहा। वहीं, सर्द हवाएं चलती रहीं। हवाओं के मिजाज से तापमान में गिरावट हुई है। प्रदेश के ग्वालियर समेत 6 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम रहा। इनमें शिवपुरी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 14 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 14.4 डिग्री रहा। इधर, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम विभाग ने अगले कुछ समय में अशोक नगर, गुना और आगर में आकाशीय बिजली की गरज-चमक के साथ आंधी चलने का अनुमान जताया है।
उत्तरी हवाओं ने डाला प्रभाव
उत्तरी हवा का प्रभाव फिर से प्रदेश सहित जिले में नजर आने लगा है। जनवरी की शुरुआत में ही तापमान में कमी दर्ज हुई है। 1 जनवरी को दिन का तापमान 27.9 डिग्री दर्ज हुआ। जो एक दिन पहले रहे 29 डिग्री से 1.1 डिग्री कम रहा। रात का तापमान भी 17.1 डिग्री से 14.6 डिग्री पर पहुंच गया। 24 घंटे में रात के तापमान में 2.4 डिग्री की कमी दर्ज हुई है। आद्रता 82 दर्ज हुई। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज हुई।
फिर बादलों के बरसने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार जनवरी माह के पहले सप्ताह में हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश सहित जिले में भी नजर आएगा। तापमान में कमी के साथ ही बूंदाबांदी के आसार बनेंगे। वहीं 4 जनवरी से 7 जनवरी तक बादल छाए रहने का अनुमान है।
इसे भी जाने
- 16 जनवरी 1935 को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री दर्ज हुआ था।
- 27 जनवरी 1990 को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज हुआ था।
- 6 जनवरी 1920 को 24 घंटे की सर्वाधिक वर्षा 80.5 एमएम दर्ज हुई थी।
- सन् 1920 में सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा 104.7 एमएम दर्ज की गई थी।
दस वर्ष में जनवरी का न्यूनतम तापमान
वर्ष, तारीख, न्यूनतम तापमान
2014, 11, 6.7
2015, 6.9
2016, 23, 7.3
2017, 13, 6.3
2018, 3, 8
2019, 29, 5.6
2020, 10, 7.1
2021, 29, 7.2
2022, 28, 6.4
2023, 4, 7.3
( सभी आंकड़े मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार)
Updated on:
03 Jan 2024 07:49 am
Published on:
02 Jan 2024 07:57 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
