4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम सात बजे शुरू होगा India Vs Sri Lanka indore T20 Match मैच, चार बजे से स्टेडियम में मिलेगा प्रवेश

होलकर स्टेडियम में भारत ने कभी शिकस्त नहीं खाई है ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Arjun Richhariya

•

Updated: 22 Dec 2017, 11:42 AM IST

ndia Vs Sri Lanka indore T20 Match

विकास मिश्रा . इंदौर . पांच एकदिवसीय, एक टेस्ट सहित पांच आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी कर चुका इंदौर का होलकर स्टेडियम शनिवार को अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज करेगा। दरअसल, यहां पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-२० मुकबला खेला जाएगा। भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली टी -२० सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए गुरुवार दोपहर करीब ३.३० बजे दोनों टीमें विशेष विमान से यहां पहुंचीं।

कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें होटल मैरिएट में ठहराया गया है। पहले मैच में ९३ रन के अंतर से पराजित हुई श्रीलंका इस मैच में वापसी करना चाहेगी। शुक्रवार को मुकाबला शाम ठीक ७ बजे शुरू होगा। मैच के लिए होलकर स्टेडियम में शाम चार बजे से दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। टिकट पर लिखे गेट से ही दर्शक प्रवेश कर सकेंगे।

विजय रथ पर सवार टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में होलकर स्टेडियम पर अपनी जीत का १०० फीसदी रिकॉर्ड कायम रखते हुए तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी, जबकि मेहमान श्रीलंकाई टीम टेस्ट और वनडे सीरीज के खराब प्रदर्शन को भुलकर सीरीज में बराबरी का प्रयास करेगी। तीसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई में रविवार को खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

खिलाडि़यों की एक झलक के लिए सैकड़ों प्रशंसक एयरपोर्ट और होटल पहुंच गए थे। दोनों मैचों में सिर्फ एक दिन का अंतर होने के कारण दोनों टीमों ने गुरुवार को अभ्यास नहीं किया। टीमें शुक्रवार शाम को ही स्टेडियम पहुंचेंगी। इंदौर में अंतरराष्ट्रीय इतिहास का ६३४वां टी-२० मैच खेला जाएगा।

यहां अब तक कभी नहीं हारा भारत
पहली बार इंटरनेशनल टी-२० मैच की मेजबानी करने जा रहे होलकर स्टेडियम में भारत ने कभी शिकस्त नहीं खाई है। यहां इससे पहले पांच एकदिवसीय मैचों में टीम इंडिया ने दो बार इंग्लैंड को, जबकि एक-एक बार वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्टे्रलिया को शिकस्त दी थी। नवंबर २०१६ में यहां एक मात्र टेस्ट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने चौथे दिन ही जीत हासिल कर ली थी।

आईपीएल में होस्ट टीम के लिए यहां रिकॉर्ड ५०-५० है। २०११ में कोच्चि टस्कर्स केरल ने यहां अपने दो मैच खेले थे, जिसमें एक जीता और एक हारा था। इस साल किंग्स इलेवन पंजाब की टीम तीन में से दो मैच जीत कर गई थी।