
पिकनिक मनाने गए दोस्तों के एक गु्रप में से कुछ युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई है, कुंड से शव निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
14 दोस्तों का एक ग्रुप पिकनिक मानने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के समीप स्थित भैरोकुंड गया था, जहां पानी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई है, जानकारी मिलने पर युवको को ढूंढ निकालने के लिए टीम पानी में उतर गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहा है, डूबे हुए युवकों में से एक का शव निकाल लिया गया है, दो के शव निकालना अभी भी बाकी है।
जानकारी के अनुसार युवकों का ये ग्रुप स्वतंत्रता दिवस पर अवसर पर छुट्टी का आनंद लेने के लिए खुडै़ल गांव के समीप स्थित भैरोकुंड गया था, ये युवक इंदौर के चंदन नगर के रहने वाले हैं, नहाने के दौरान जब एक युवक पानी में डूबने लगा तो दो युवक एक के बाद एक उसे बचाने के लिए कूदे, लेकिन वे भी गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए, जिसमें से एक का शव निकाल लिया गया, लेकिन रात होने के कारण 15 अगस्त को दो युवकों की तलाश नहीं की जा सकी, अब उन्हें फिर से तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
थार से स्टंट पड़ गया भारी
इसी प्रकार एक और हादसा मध्यप्रदेश के इंदौर के समीप महू से करीब 20 किमी दूर चोरल डैम पर हुआ है, यहां कुछ युवक थार से स्टंट कर रहे थे, उसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर गई और गहरे पानी में जाकर फंस गई, ऐसे में वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और गाड़ी में सवार युवकों को आनन फानन में बाहर निकाला, इसके बाद दूसरी गाड़ी से खींचकर थार को भी बाहर निकाला। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Published on:
16 Aug 2023, 12:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.