4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओवरलोड होकर दौड़ रही सिटी बसें, नियमों को दिखाया ठेंगा

लापरवाही : चालक-परिचालकों का यात्रियों से बर्ताव भी ठीक नहीं

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Lavin Owhal

Oct 17, 2019

,

ओवरलोड होकर दौड़ रही सिटी बसें, नियमों को दिखाया ठेंगा,ओवरलोड होकर दौड़ रही सिटी बसें, नियमों को दिखाया ठेंगा

इंदौर. शहर में आदर्श लोक परिवहन के लिहाज से प्रशासन ने आइ बस और सिटी बसों का संचालन शुरू किया था। लेकिन समय के साथ इन बसों ने भी नियमों को ठेंगा दिखाना शुरू कर दिया है। कई सिटी बसें ओवरलोड होकर दौड़ रही है। वहीं चालकों और कंडक्टरों का भी रवैया जनता के प्रति ठीक नहीं है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है।

वैन, मैजिक और रिक्शा आए दिन नियम तोड़ते नजर आ जाते है लेकिन इस फेहरिस्त में अब सिटी बसें भी आ गई है। कई आइ बसों और सिटी बसों को लेकर अब यात्रियों की शिकायतें आने लगी है। चालकों की क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाने की आदत सी बन गई है। ठूंस-ठूंस कर यात्रियों को बैठाया जाने लगा है। क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। आइ-बस में पहले भी आगजनी की घटना हो चुकी है। एेसे में ज्यादा यात्रियों को बैठाना ठीक नहीं। इससे बस का संतुलन बिगडऩे की भी आशंका रहती है। दुपहिया वाहनों पर चौराहे चौराहे पर कार्रवाई करने वाली ट्रैफिक पुलिस को इनकी मनमानी दिखाई नहीं देती है।

आपत्ति पर नहीं सुनवाई

विजय नगर से पलासिया तक सफर के दौरान एक आइ-बस में ज्यादा सवारियां बैठाने पर कुछ यात्रियों ने कड़ी आपत्ति ली। लेकिन बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने एक नहीं सुनी बल्कि वो यात्रियों से दुव्र्यवहार ही करने लगे। नगर निगम और जिला प्रशासन की निगरानी में सिटी बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन सरकारी नियंत्रण होने के बावजूद नियम तोड़े जा रहे हैं।