Sonam Raghuvanshi: शादी-हनीमून और हत्या मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब मामले से जुड़ी हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के लिए बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। शादी के बाद राजा को खुद से दूर रखने के लिए सोनम नें एक चाल चली। मामले का जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार, राजा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए सोनम ने एक शर्त रखी, जिसे राजा को मानना पड़ा। दरअसल सोनम ने राजा से कहा था कि वह गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ही उसके साथ शारीरिक संबंधों के जरिए विवाह को परिपूर्ण करेगी।