
जेल से छूटा और की महिला से छेड़छाड़
इंदौर. जेल से छूटे बदमाश ने इलाके में लोगो को परेशान करना शुरू कर दिया। 50 साल की महिला को रास्ते में रोककर उनके साथ छेड़छाड़ की व जबरन अपने घर में ले जाने की कोशिश की। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उस पर करीब दो दर्जन केस दर्ज है। वह तीन दिन पहले ही जेल से छूटा है।
एमआईजी पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पर गोविंद पिपलदे (40) निवासी नया बसेरा के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया। रविवार रात महिला जब घर जा रही थी तो गोविंद ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। सरेराह महिला के साथ उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पास स्थित अपने घर पर ले जाने की कोशिश वह कर रहा था। महिला के विरोध करने पर गोविंद भाग निकला। घटना के बाद महिला सीधे एमआईजी थाने पहुंची और शिकायत की। घटना के बाद से गोविंद फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जांचकर्ता एसआई प्रदीप गोलिया ने बताया कि गोविंद पर करीब दो दर्जन केस दर्ज है। वह तीन दिन पहले ही जेल से छूटा है। उसके खिलाफ इलाके में लोगो को परेशान करने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद से पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है ।
वही एक अन्य मामले में बाणगंगा इलाके में 24 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर जय साहू (24) निवासी शिवशक्ति नगर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया। दोनो एक ही कॉलेज में पढ़ाई करते है। युवती का पीछा कर दोस्ती के लिए जय दबाव बना रहा था। रविवार रात युवती को रोककर वह परेशान करने लगा। उसके चिल्लाने पर जय भाग निकला। कई दिन से पीछा कर जय उसे परेशान कर रहा था। युवती ने उसे समझाया भी लेकिन उसने पीछा करना बंद नहीं किया। रविवार को उसकी हरकत के चलते युवती ने परिवार को घटना बताई। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
Published on:
08 Oct 2018 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
