
VIDEO: इस तरह लोगो की करते कंबल कुटाई, सीसीटीवी फुटेज देख हर कोई दंग, देखे वीडियो
इंदौर. कॉलोनी में नशा कर लोगो को परेशान करने वालो की शिकायत करना रिक्शा चालक को भारी पड़ गया। घर के बाहर खड़ी उसकी ऑटो रिक्शा को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। इसके पहले घर पर पथराव भी किया जिसमें परिवार की एक महिला घायल हो गई।
बाणगंगा इलाके के यादवनंद नगर निवासी सुभाष सेन की ऑटो रिक्शा में रविवार रात 2.30 बजे पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। पास ही पेट्रोल की बाटल भी पड़ी मिली। धुआं होने पर सुभाष की मां की नींद खुली। वे बाहर आई तो कुछ युवक वहां खड़े थे। महिला को देखकर वे सब भाग निकले। महिला ने परिवार के लोगो को उठाया। तब हंगामा हुआ तो आसपास के लोग आ गए। उन्होंने आग को बुझाया। सोमवार को सुभाष ने बाणगंगा थाने पर राजू यादव, शिवम सोनी, अजय सोलंकी, सौरभ सोनी, देवेंद्र चौहान, अजय तंवर, सन्नी सोलंकी के खिलाफ आगजनी का केस दर्ज किया है। राजू पहले यादव नंद नगर में ही रहता था। अब वह विजय नगर रहने चला गया। उसके मकान में किराएदार रहते है। वह रोजाना यहां आ जाता है। अपने साथियों के साथ कॉलोनी में हंगामा करता। ये लोग सडक़ पर बैठकर ही नशा भी करते है। वहां से निकलने वाली महिलाओं पर भी कमेंट्स करते है।
दस दिन पहले इनकी हरकतो के चलते सुभाष ने डॉयल 100 पर शिकायत की थी। पुलिस मौके से कुछ युवकों को पकड़ ले गई। कार्रवाई के बाद छूटने पर फिर से उन्होंने हरकते शुरु कर दी। रविवार रात इन युवकों ने सुभाष के घर पर पथराव कर दिया। इसमें पत्नी पिंकी घायल हो गई। मोहल्ले के लोग निकले तो युवक भाग निकले। सुभाष ने डॉयल 100 पर शिकायत की तो कुछ को पुलिस पकडक़र ले गई। इसी के बाद रात में रिक्शा में आग लगा दी गई।
युवकों की हरकतो के चलते लोगो ने सीसीटीवी कैमरे लगाए है। इसमें युवकों की हरकत कैद हुई है। राह चलते लोगो को बेवजह परेशान कर मारपीट करने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। लगातार शिकायतों के बाद भी पुलिस इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। अब तो लोगो के मन में खौफ है। दो बार शिकायत के बाद भी युवकों ने गाड़ी में आग लगा दी। अब रहवासियों को डर है कि युवक उन्हें और परेशान करेंगे। एक तरफ बदमाशो के खिलाफ मुहिम चला रही है वही रहवासियों की इस परेशानी की तरफ पुलिस का ध्यान नहीं है।
Published on:
07 Jan 2020 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
