सीएम ने भेजा अधिकारियों-नेताओं को
घटना की सूचना सीएम शिवराजसिंह चौहान को एयरपोर्ट पर मिली। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को तुरंत अस्पताल पहुंचने को कहा। संभागायुक्त संजय दुबे, एडीजी अजय कुमार शर्मा, कलेक्टर निशांत वरवडे और डीआईडी हरिनारायणचारी मिश्रा अस्पताल पहुंचे। महापौर मालिनी गौड़, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, जीतू पटवारी, सांसद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल , पूर्व सांसद सज्जनसिंह वर्मा, अर्चना जायसवाल, पंकज संघवी सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली।