Indore Golden Home: पिछले कुछ दिनों से इंदौर के एक आलीशान मकान का वीडियो सोशल मीडिया सेंसेशन बना हुआ है। इंटरनेट पर हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। इंस्टाग्राम पर मकान के वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। वायरल हो रहा वीडियो इंदौर के हाईवे इन्फ्रा कंपनी के मालिक अनूप अग्रवाल के मकान का है, जिसे सोशल मीडिया क्रिएटर प्रियम सास्वत बनाया था और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया था। वायरल वीडियो में क्रिएटर के साथ मकान मालिक और उनकी पत्नी भी मौजूद थी। वहीं अब मकान मालिक अनूप अग्रवाल ने क्रिएटर को लीगल नोटिस भेजा है।