20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : हुकमचंद मिल की झांकी में 13 फीट ऊंचाई तक बढ़ते हुए नजर आएंगे भगवान

35 फीट लंबी झांकी में भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेष शैया पर विश्राम करते नजर आएंगे

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Sep 11, 2019

VIDEO : हुकमचंद मिल की झांकी में 13 फीट ऊंचाई तक बढ़ते हुए नजर आएंगे भगवान

VIDEO : हुकमचंद मिल की झांकी में 13 फीट ऊंचाई तक बढ़ते हुए नजर आएंगे भगवान

इंदौर. हुकमचंद मिल की झांकियों को तैयार करने के लिए इस बार दिल्ली से विशेष मशीने बुलाई गई है। दो झांकियों में भगवान कृष्ण और विष्णु अवतार को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। 35 फीट लंबी झांकी में भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेष शैया पर विश्राम करते नजर आएंगे तो वहीं भगवान श्रीकृष्ण अपना विराट स्वरूप दिखाते नजर आएंगे।

MUST READ : VIDEO : स्वदेशी मिल की झांकी में नृत्य करेंगे भोलेनाथ, भस्म आरती को देख सकेंगे लाइव

अनंत चतुर्दशी चल समारोह की शुरुआत करने वाले हुकमचंद मिल के बंद होने के 2८ सालों बाद भी मजदूर अपनी परंपरा को बनाए रखे हुए हैं। हुकमचंद मिल गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष किशनलाल बोकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र श्रीवंश के मुताबिक मिल इस बार दो धार्मिक झांकियां लेकर काफिले में शामिल होगा।

हुकमचंद मिल - 93वां वर्ष

1) विराट अवतार - महाभारत पर आधारित थर्माकोल की ये झांकी हाइड्रोलिक सिस्टम से चलती नजर आएगी। इस झांकी के निर्माण में जिन मशीनों का इस्तेमाल किया गया है उन्हें दिल्ली से बुलाया गया है। झांकी के अगले हिस्से में महाभारत युद्ध के बीच अर्जुन रथ पर सवार नजर आएंगे। वहीं पीछे के हिस्से में उन्हें गीता का ज्ञान देने के बाद भगवान श्रीकृष्ण अपना विराट स्वरूप दिखाएंगे। इस झांकी में भगवान 13 फीट ऊंचाई तक बढ़ते हुए नजर आएंगे।

MUST READ : VIDEO : होप टेक्सटाइल की झांकी में नजर आएंगे भगवान गणेश के चार अवतार

2) शेषावतार - 35 फीट लंबी इस झांकी में भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेष शैया पर विश्राम करते नजर आएंगे। झांकी में 25 फीट लंबी भगवान विष्णु की विश्राम अवस्था में लेटी प्रतिमा नजर आएगी, जिसमें विष्णु की नाभि से निकले कमल पर भगवान ब्रह्मा भी नजर आएंगे। वहीं उनकी स्तुति करते भक्त भी दिखाई देंगे।

झांकी कलाकार - स्वाति दीपक लवंगड़े