11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती हुई गदगद….इतिहास में पहली बार इस प्रत्याशी को मिले भरकर वोट, जमकर हो रही तारीफ

Election Results 2024: मालवा-निमाड़ में भाजपा का परचम, आठ में से छह सीट पर बढ़ी लीड, खरगोन और खंडवा में जीत का अंतर हुआ कम

2 min read
Google source verification
2024 lok sabha election results

2024 lok sabha election results

Election Results 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मालवा-निमाड़ में जबरदस्त प्रदर्शन किया। आठ सीट जीतने के साथ छह पर पार्टी की लीड बढ़ी है। सिर्फ खरगोन और खंडवा में जनाधार कम हुआ है। मालूम हो, मालवा-निमाड़ की आठ में से तीन आदिवासी सीटों को लेकर चिंता जताई जा रही थी, लेकिन उसने भी भाजपा को निराश नहीं किया। बात यहीं तक सीमित नहीं है। मालवा-निमाड़ में भाजपा का वोट बैंक भी बढ़ा। पिछले चुनाव से अधिक वोटों से प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। इंदौर में सांसद शंकर लालवानी ने इतिहास रचा तो मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता भी 5 लाख से अधिक वोटों से जीते।

बसपा और भाआपा को मिले अच्छे वोट

कांग्रेस विहीन हुए इंदौर लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी संजय सोलंकी को 51 हजार 486 वोट मिले, जो बसपा के इतिहास में सबसे अधिक हैं। विधानसभा चुनाव में सैलाना सीट जीकर उपस्थिति दर्ज कराने वाली भारत आदिवासी पार्टी के रतलाम लोकसभा प्रत्याशी बालू गामड़ 52 हजार 525 वोट लेकर आए। अन्य सीटों पर भी बसपा प्रत्याशियों को अच्छे वोट मिले।

इंदौर लोकसभा 2024
भाजपा-शंकर लालवानी- 12,26,751
बसपा-संजय सोलंकी- 51,659
जीत का अंतर- 17,50,92
2019
भाजपा-शंकर लालवानी- 10,66,824
कांग्रेस- पंकज संघवी- 5,20,268
जीत का अंतर- 5,46,556

देवास लोकसभा 2024
भाजपा-महेंद्रसिंह सोलंकी- 9,28,941
कांग्रेस- राजेंद्र मालवीय- 5,03,716
जीत का अंतर- 4,25,225
2019
भाजपा- महेंद्रसिंह सोलंकी- 8,60,708
कांग्रेस- प्रहलाद टिपानिया- 4,89,757

जीत का अंतर- 3,70,951

उज्जैन लोकसभा 2024
भाजपा- अनिल फिरोजिया- 8,36,104
कांग्रेस- महेश परमार- 4,60,244
जीत का अंतर- 3,75,860
2019
भाजपा- अनिल फिरोजिया- 7,90,207
कांग्रेस-बाबूलाल मालवीय- 4,25,509

जीत का अंतर- 3,64,698

मंदसौर लोकसभा 2024
भाजपा- सुधीर गुप्ता- 9,45,761
कांग्रेस- दिलीपसिंह गुर्जर- 4,43,622
जीत का अंतर- 5,00,655
2019
भाजपा- सुधीर गुप्ता- 8,45,944
कांग्रेस- मीनाक्षी नटराजन- 4,70,528

जीत का अंतर- 3,75,416

धार लोकसभा 2024
भाजपा- सावित्री ठाकुर- 7,94,449
कांग्रेस- राधेश्याम मुवेल- 5,75,784
जीत का अंतर- 2,18,665
2019
भाजपा- छतरसिंह दरबार- 7,21,025
कांग्रेस- दिनेश ग्रेवाल- 5,65,687

जीत का अंतर- 1,55,338

रतलाम लोकसभा 2024
भाजपा- अनिता चौहान- 7,95,863
कांग्रेस- कांतिलाल भूरिया- 5,88,631
भाआपा- बालूसिंह गामड़- 52,759
जीत का अंतर- 2,07,232
2019
भाजपा- गुमानसिंह डामोर- 6,94,243
कांग्रेस- कांतिलाल भूरिया- 6,04,409

जीत का अंतर- 89,834

खरगोन लोकसभा 2024
भाजपा- गजेंद्र सिंह पटेल- 8,19,863
कांग्रेस- पोरलाल खर्ते- 6,84,845
जीत का अंतर- 1,35,018
2019
भाजपा- गजेंद्र सिंह पटेल- 7,72,221
कांग्रेस-डॉ. गोविंद मुजाल्दा-5,70,106

जीत का अंतर- 2,02,115

खंडवा लोकसभा 2024
भाजपा- ज्ञानेश्वर पाटील- 8,62,679
कांग्रेस- नरेंद्र पटेल- 5,92,708
जीत का अंतर- 2,69,971

2019

भाजपा- नंदकुमार चौहान- 8,37,969
कांग्रेस- अरुण यादव- 5,64,761
जीत का अंतर- 2,73,208

उपचुनाव 2021

भाजपा- ज्ञानेश्वर पाटिल- 632,455
कांग्रेस- राजनारायण सिंह पूर्णी- 5,50,315
जीत का अंतर- 82,140