14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी भाव : लहसुन के रेट गिरे, दालें भी हुई सस्ती, यहां देखिए रेट की पूरी लिस्ट

Indore Mandi Bhav : मध्यप्रदेश की बड़ी मंडियों में अनाज और सब्जियों के भाव में रोजाना कोई ना कोई उतार चढ़ाव आता रहता है। इस बदलाव का असर शहरों में मौजूद मंडियों में मिलने वाले अनाज, फल और सब्जियों के दाम पर देखने को मिलता है। इस खबर में हम आपके लिए रोजाना अनाज मंडी और फल सब्जी मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

3 min read
Google source verification
capture_1.png

Indore Mandi Bhav

चालू वित्त वर्ष के शुरूआती 10 महीनों में यानी अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान देश में लगभग 6.76 लाख टन तुवर का आयात होने का अनुमान है जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि के आयात 7.31 लाख टन तथा 2021-22 के इन्हीं महीनों के आयात 6.92 लाख टन से कम रहा।

मंडी में आज के भाव की बात करें तो इस बार शुरूआती चरण में तुवर का आयात गत वर्ष से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा था दो कंपनियों के आपसी विवाद के कारण तुवर का निर्यात शिपमेंट अटक गया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के दौरान देश के अंदर अप्रैल 2023 में 83 हजार टन, मई में 38 हजार टन, जून में 30 हजार टन, नवम्बर में करीब 1.06 लाख टन तथा दिसम्बर में 82 हजार टन तुवर का आयात किया गया जबकि जनवरी 2024 में इसकी मात्रा 48 हजार टन रहने का अनुमान है। दरअसल भारत में तुवर का आयात मुख्यतरू म्यांमार एवं अफ्रीकी देशों से होता है। अफ्रीका में नई फसल अगस्त-सितम्बर में आती है और तब तक म्यांमार से आयात पर निर्भर रहना पड़ता है। म्यांमार में इसकी नई फसल आ रही है।

आमतौर पर जनवरी से अप्रैल तक म्यांमार से तथा सितम्बर से जनवरी तक अफ्रीका से भारत में तुवर का अधिक आयात होता है जबकि मई से अगस्त के चार महीनों में निर्यातक देशों में आपूर्ति का लीन या ऑफ सीजन होने से भारत में आयात कमजोर पड़ जाता है। हालांकि फरवरी एवं मार्च 2024 का आंकड़ा सामने आना अभी बाकि है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि चालू वित्त वर्ष में तुवर का कुल आयात पिछले दो वर्षों की तुलना में कम हो सकता है।

दाल-दलहनों की थोक कीमतें

दलहन- चना 6000, विशाल 5800 से 5850, नया 5600 से 5800, बेस्ट 6100, डंकी 5500 से 5700, मसूर 5950, तुवर महाराष्ट्र 10000 से 10200, कर्नाटक 10200 से 10400, निमाड़ी 8700 से 9500, मूंग 9000 से 9100, बारिश का मूंग 9200 से 10000, उड़द बेस्ट 9200 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7800 से 7900, मीडियम 8000 से 8100, बोल्ड 8200 से 8300, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 11800 से 11900, फूल 12800 से 12900, बेस्ट तुवर दाल 13900 से 14000, ब्रांडेड तुवर दाल 15000, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, उड़द मोगर 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव

काबली चना (40-42) 15400, (42-44) 15200, (44-46) 15000, (58-60) 14000 रुपए।

लहसुन में लेवाली कमजोर

देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में ऊंची कीमतों पर लहसुन में लेवाली कमजोर रही, जिससे भाव नरम बोले गए। नई लहसुन की आवक 35 हजार बोरी, प्याज की 25 हजार व आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1500 से 1600, राशन 1300 से 1500, गुल्ला (छोटा आलू) 900 से 1000, प्याज महाराष्ट्र 2000 से 2200, लोकल 1800 से 2000, गोल्टा 1400 से 1800, लहसुन ऊंटी नई 17000 से 19000, देशी लहसुन 16000 से 18000, एवरेज 15000 से 17000, बारिक 10000 से 12500 रुपए क्विंटल बिका।

इंदौर चावल भाव

दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000 रुपए।

सोयाबीन की 3.10 लाख बोरी आवक

देश की मंडियों में सोयाबीन की 3.10 लाख बोरी आवक बताई गई। मध्यप्रदेश में 1.40 लाख, महाराष्ट्र में 1.40 लाख, राजस्थान में 15 हजार व अन्य राज्यों में 15 हजार बोरी सोयाबीन आई। सरसों की कुल 6.25 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 2.25 लाख, मध्यप्रदेश में 90 हजार, यूपी में 70 हजार, पंजाब में 10 हजार, गुजरात में 50 हजार व अन्य राज्यों में 80 हजार बोरी नई सरसों आई। पुरानी की 1 लाखबोरी आवक बताई गई। सोया तेल में हल्का सुधार आया। सोयाबीन में भी प्लांटों की अच्छी खरीदी रही।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1480 से 1500, मुंबई मूंगफली तेल 1475 से 1480, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 897 से 900, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 845 से 850, मुंबई सोया रिफाइंड 885 से 890, मुंबई पाम तेल 855 से 860, इंदौर पाम 910, राजकोट तेलिया 2350, गुजरात लूज 1475, कपास्या तेल इंदौर 840 रुपए।

तिलहन : सरसों 6100 से 6200, रायड़ा 4100 से 4400, सोयाबीन नई 4400 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4625, खंडवा 4575, सांवरिया 4525, धानुका 46750, एमएस नीमच 4600, एमएस पचोर 4600 व एवी 4500 रुपए।

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2750 रुपए।