28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुबई BRICS सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इंदौर के महापौर, को-चेयरमैन बनाए गए

BRICS Conference : इंदौर नगर निगम के महापौर ब्रिक्स सम्मलेन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, एक्स पर शेयर किया लेटर। …

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Oct 29, 2024

BRICS

BRICS Conference :इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। वे 31 अक्टूबर को दुबई में होने वाले ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यही नहीं, भार्गव को इस सम्मेलन का को-चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए साझा की है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव विश्व के अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इसमें भारत की अर्बन सिटी का डेवलपमेंट चर्चा का मुख्य केंद्र होगा। इसके अलावा सम्मेलन में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने, सतत् विकास की पहल को बढ़ावा देने और सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर भी चिंतन किया जाएगा।

एक्स पर दी जानकारी

इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस सम्मलेन में शामिल होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक लेटर शेयर कर दी। उन्होंने लिखा है कि इंदौर और भारत के लिए गर्व का क्षण। मुझे 31 अक्टूबर, 2024 को दुबई में प्रतिष्ठित ब्रिक्स, वर्किंग मीटिंग में ब्रिक्स, एसोसिएशन ऑफ सिटीज एंड म्युनिसिपालिटीज के सह-अध्यक्ष के रूप में हमारे प्रिय इंदौर और भारत का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है।

उन्होंने आगे लिखा कि यह गौरवपूर्ण क्षण इंदौर के लोगों के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। इसका सारा श्रेय हमारे अविश्वसनीय नागरिकों को जाता है। यह मंच हमें ब्रिक्स देशों में प्रभावशाली, सहयोगात्मक प्रगति के एक कदम और करीब लाता है, जो हमारे निवासियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक स्थायी भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। आइए मिलकर बदलाव लाए।