11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा व्यापारियों को एक मंच पर जोडऩे की पहल

इंदौर. कोरोना महामारी के पहले ही डिजिटलाइजेशन नामक क्रान्ति ने मुश्किल खड़ी कर दी थी। साइबर कैफे, यात्रा बुकिंग, बीमा, आधार कार्ड आदि सेवाएं ऑनलाइन और लोगों के फोन पर उपलब्ध होने के कारण यह सेवाएं अपनी दुकान पर या किसी ऑफिस में उपलब्ध कराने वाले लोगों के लिए व्यवसाय करना काफी मुश्किल हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Arjun Richhariya

•

Updated: 27 Sep 2021, 7:21 PM IST

युवा व्यापारियों को एक मंच पर जोडऩे की पहल

युवा व्यापारियों को एक मंच पर जोडऩे की पहल

वहीं दूसरी ओर, जो लोग इन सेवाओं को ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए तकनीकी रूप से उतने कुशल नहीं है, जैसे कि बुजुर्ग उन्हें मुश्किल होने लगी। इन्ही दिक्कतों को समझते हुए इंदौर के युवा उद्यमी जितेंद्र सोनी और सुमित ने वोसो स्टोर की शुरुआत की। इसका उद्देश्य सुदूर इलाकों में भी अच्छी से अच्छी ऑनलाइन सेवाएं एक जगह पर उपलब्ध करवाना है। ऑनलाइन—ऑफलाइन सेवाओं का समागम है।

वोसो के सह-संस्थापक और निदेशक जितेंद्र सोनी और सुमित ने बताया कि वोसो स्टोर एक बी2बी प्लेटफार्म है, जिस पर हम रिटेल व्यवसाइयों को जोड़ रहे हंै ताकि वे हम से जुड़ कर अपनी दुकान एवं केंद्रों पर अपने ग्राहकों को अनेक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान कर सकें। जून 2019 में शुरू हुए वोसो से अब तक 2000 से ज्यादा रिटेल व्यवसायी जुड़ चुके हैं।