अन्नपूर्णा टीआइ अजय नायर ने बताया, आरोपी मोहसिन (38) पिता अब्दुल सलीम खान निवासी सिल्वर ऑक्स कॉलोनी के खिलाफ जांच जारी है। आरोपी अभी जेल में है। जल्द केस के संबंध में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। पीड़िताओं के बयान भी लिए गए हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी के पास शूटिंग ऐकेडमी का गुमाश्ता था, जिसे जांच में शामिल किया है। जिस एसोसिएशन से आरोपी की एकेडमी संबद्ध थी, अब वह रद्द हो गई है। शूटिंग एकेडमी को सील कर दिया है।