26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर फिर सिरमौर जिले में शत प्रतिशत आबादी को पहला टीका

देश में कीर्तिमान 10 लाख आबादी वाले शहरों में इंदौर पहला जिला
2 min read
Google source verification
indore_then_number_1_1.jpg

इंदौर. कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में इंदौर जिले ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। देश में 10 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में शत-प्रतिशत आबादी को सिंगल डोज लगाने में भी इंदौर नंबर वन बन गया है। जिले में कुल आबादी 28 लाख 8 हजार लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। इस लक्ष्य को पाने में साढ़े सात महीने का समय लगा। इसमें कई चुनौतियों पर जीत दर्ज कर इंदौर जिले ने लक्ष्य हासिल किया है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा, . इंदौर से कहा- आप इतिहास रचते रहें, शहर और प्रदेश को गौरवान्वित करते रहें। कोविन पोर्टल के अनुसार, जिले में अब तक 38 लाख 7 हजार 792 लोगों को टीके लग चुके हैं। इनमें 28 लाख 8 हजार 627 को पहला टीका और 9 लाख 96 हजार 165 लोगों को दूसरा टीका लगा है। मंगलवार को कुल 35 हजार 10 लोगों को टीके लगाए गए।

Must See: दुबई के लिए टूरस्ट वीजा सीधी फ्लाइट भी मिलेगी

प्रदेश में 9.44 लाख को लगी वैक्सीन
भोपाल. प्रदेश में मंगलवार को 9.44 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। यह महाअभियान-दो के बाद सबसे ज्यादा है। अब तक प्रदेश में 4.64 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 3 करोड़ 82 लाख 72 हजार 166 लोगों को पहला डोज और 82 लाख 27 हजार 156 को दूसरा डोज लग चुका है।

Must See: तीसरी लहरः बच्चों को पिलाएंगे आयुष बाल कषायम काड़ा

कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा चक्र
रेकॉर्ड... एक दिन में | करोड़ 28 लाख लोगों को लगे टीके वही देश में कोरोना के खिलाफ जंग एक और रेकॉर्ड बन गया है। देश में मंगलवार देर शाम तक एक दिन में एक करोड 28 लाख से अधिक को टीके लगाए जा चुके हैं | ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा टीके लगे। इससे पहले 27 अगस्तको 1 करोड 8 लाख 99 हजार 699 टीके लगे थे। देश में अब तक पहली डोज के 50,3168,987टीके और दूसरी डोज के 14,94,63,572 टीके लगाए जा चुके हैं।

Must See: पाकिस्तान से चल रही थी इंदौर में फिजा बिगाड़ने की साजिश