2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक रुपए यूनिट में बिजली लेने में भी इंदौर अव्वल, ३२ लाख ने उठाया लाभ

कंपनी क्षेत्र में एक माह में १२२ करोड़ की दी सब्सिडी  

less than 1 minute read
Google source verification
एक रुपए यूनिट में बिजली लेने में भी इंदौर अव्वल, ३२ लाख ने उठाया लाभ

एक रुपए यूनिट में बिजली लेने में भी इंदौर अव्वल, ३२ लाख ने उठाया लाभ

इंदिरा गृह ज्योति योजना
इंदौर. एक रुपए यूनिट बिजली लेने में भी इंदौर ने बाजी मारते हुए पहला स्थान पाया। मालवा-निमाड़ कंपनी क्षेत्र में लगभग ३२ लाख लोगों ने योजना का लाभ उठाया है। एक माह में इंदिरा गृह ज्योति योजना में १२२ करोड़ की सब्सिडी दी गई। इंदौर के चार लाख ७० हजार उपभोक्ताओं ने १६ करोड़ रुपए की सब्सिडी ली।
हर माह बिजली बचत को लेकर उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ रही है। प्रत्येक घरेलू बिजली बिल में सब्सिडी एवं भुगतान योग्य राशि का उल्लेख किया जा रहा है। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने बताया, योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को माह में १५० यूनिट तक खपत पर एक रुपए प्रति यूनिट बिल दिया जा रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं को पीले रंग के बिल दिए जा रहे है। कंपनी के सभी 15 जिलों में औसतन दो लाख से ज्यादा उपभोक्ता योजना का लाभ ले रहे हैं। सबसे ज्यादा इंदौर जिले तो सबसे कम आगर जिले में हैं।

अव्वल जिले लाभान्वित उपभोक्ता सब्सिडी

इंदौर 4.70 लाख 16 करोड़

उज्जैन 2.97 लाख 13.17 करोड़

धार 3.25 लाख 13 करोड़

खरगोन 2.80 लाख 10.23 करोड़

रतलाम 2.30 लाख 9.56 करोड़

देवास 2.34 लाख 9.51 करोड़