25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फटे पेट से बाहर निकली आंत को अपने हाथ से अंदर कर रही थी महिला, चींखें भी निकली, जानिए पूरा मामला

खुला पेट लेकर महिला तड़प रही थी, दुर्गंध के कारण कोई नहीं गया पास

less than 1 minute read
Google source verification
दर्दनाक : पेट फटने से बाहर आई आंत, चींखती हुई महिला अपने हाथ से करने लगी अंदर, जानिए क्या है पूरा मामला

दर्दनाक : पेट फटने से बाहर आई आंत, चींखती हुई महिला अपने हाथ से करने लगी अंदर, जानिए क्या है पूरा मामला

इंदौर. एमवायएच परिसर में लावारिस हालत में महिला तड़प रही थी, उसका पेट फटा था और आंत बाहर आ गई थी, बार-बार हाथ से आंत पेट के अंदर डालती और बेइंतहा दर्द झेलती। आने-जाने वालों को महिला के दर्द से सरोकार नहीं था, लेकिन शुक्र है कि कुछ युवाओं तक यह खबर पहुंच गई। उन्होंने महिला को न सिर्फ सहारा दिया, बल्कि अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार भी करवाया। इंसानियत की मिसाल बने युवाओं की पहल से महिला की सेहत अब पहले से ठीक है।

कुछ दिन पूर्व झाबुआ से इलाज के लिए इंदौर आई करीब 30 वर्षीय महिला लावारिस हालत में एमवायएच की पार्र्किंग में कराह रही थी। महिला के पेट से आंत का कुछ हिस्सा बाहर आ चुका था। स्थिति यह थी कि महिला दर्द से कराहते हुए उसे अपने हाथों से ही अंदर करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन दर्द से चीख रही महिला पर किसी को तरस नहीं आया। पेट का हिस्सा फटा होने से मल भी आंतों से बाहर निकल रहा था। उसके पास से आ रही दुर्गंध के कारण कोई भी उसके पास जाने को तैयार नहीं था।

महिला तक ऐसे पहुंची मदद
विचलित कर देने वाले दृश्य की खबर युवा समाजसेवी प्रदीप खैरात तक पहुंची तो उन्होंने अपने साथियों को सूचना दी। महाकाल मानव सेवा संस्थान के जय्यू जोशी, सुनील ठाकुर, पंकज कटारिया और इमरान खान अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने डॉक्टरों को महिला के इलाज को लेकर हिदायत दी। सर्जरी के बाद महिला की आंत का हिस्सा अंदर किया गया। अब महिला की हालत पहले से बेहतर है। मालूम हो, सुनील ठाकुर और जय्यू जोशी पहले भी कई बेसहारा लोगों का इलाज करा चुके हैं।