18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली के बाद सस्ता हुआ गुड़ और बेसन, यहां देखें किराना की पूरी रेट लिस्ट

टिपटूर में खोपरा गोला का टेंडर 127.21 रुपए, आवक 3000 बोरी की

2 min read
Google source verification
capture_2.jpg

Grocery full rate list

इंदौर। किराना बाजार में गुड़ और बेसन के भाव में गिरावट आई। बेसन 3225 रुपए प्रति 50 किलो बोरी बिका। नारियल की आवक कम होने के साथ त्योहारी खरीदी बढ़ने से भाव तेज रहे। टिपूटर में खोपरा गोला का टेंडर कम भाव पर 127.21 रुपए गया। वहां आवक 3000 बोरी की रही। टेंडर कम भाव पर जाने से घरेलू बाजार में भी खोपरा गोला के दाम घटे।

शकर एस 3660 से 3670, शकर एम सुपर 3720 से 3750, एम शकर 3825 गुड़ भेली 3700 से 3800, कटोरा 4100, ग्लास 4500, लड्डू 4400, बर्फी 4600, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 4800 से 4850, बेस्ट 5050 से 5200, खोपरा गोला बाक्स में 160 से 185, खोपरा बूरा 1950 से 3300 रुपए।

आटा-मैदा : आटा चक्की 1480, रवा कट्टे में 1650, मैदा 1541, चना बेसन 3225 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।

पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1650 से 1700, 160 भरती 1950 से 2000, 200 भरती 2300 से 2350, 250 भरती 2400 से 2450, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, केसर 155 से 160, बेस्ट 168, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।

खड़े मसालों में मांग

कालीमिर्च 521 से 523, मिनिमटर 535 से 537, मटरदाना 560 से 585, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 260 से 265, ऊंझा 275 से 282, मीडियम 285 से 295, बेस्ट 301, सौंफ मोटी 160 से 175, मीडियम 185 से 200, बेस्ट 220 से 245, बारीक 185 से 225, लौंग चालू 675 से 700, बेस्ट 725 से 740, दालचीनी 275 से 290, जायफल 700 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 600 से 675, बेस्ट 725 से 875, पत्थरफूल बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525 रुपए।

सूखे मेवों के दाम

काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 670 से 700, टुकड़ी 660 से 680, बादाम इंडिपेंडेट 545 से 580, अमरीकन 600 से 615, मोटा दाना 800, टांच 500 से 525, खारक 125 से 135, मीडियम 175 से 185, बेस्ट 190 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 225 से 250, किशमिश कंधारी 350 से 475, बेस्ट 490 से 540, इंडियन 180 से 200, बेस्ट 265, चारोली 1100 से 1150, बेस्ट 1200 से 1250, मनुक्का 475 से 575, बेस्ट 675, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 550 से 750, बेस्ट 1100 से 1375, मखाना 740 से 750 रुपए।