31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगवाल से राजबाड़ा तक न ‘जन’ और न ‘आक्रोश’

यात्रा के लेट आने पर आधे रास्ते से गायब हो गई सारी बाइक सभा में मंच पर मौजूद नेता और सामने खड़े कांग्रेसियों को मिलाकर जुटे सिर्फ 200

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Anil Phanse

Sep 26, 2023

गंगवाल से राजबाड़ा तक न ‘जन’ और न ‘आक्रोश’

गंगवाल से राजबाड़ा तक न ‘जन’ और न ‘आक्रोश’

इंदौर। कांग्रेस की कल शहर में निकली यात्रा में गंगवाल बस स्टैंड से लेकर राजबाड़ा तक न तो जन दिखे और न ही आक्रोश नजर आया। यात्रा समापन के स्थान राजबाड़ा पर रखी गई सभा में मंच पर मौजूद नेताओं और सामने खड़े कांग्रेसियों को मिलकर सिर्फ 200 लोग ही मौजूद थे। भारी भीड़ के किए गए सारे दावे अलग फेल हो गए। इतना ही नहीं गांव से शहर में जन आक्रोश यात्रा के लेट आने पर आधे रास्ते से ही बाइक और कांग्रेसी दोनों गायब हो गए। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर स्वागत मंच भी कम ही नजर आए।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इंदौर जिले में यात्रा की शुरुआत कल सुबह 11 बजे के करीब देपालपुर विधानसभा से विधायक जीतू पटवारी और विशाल पटेल के नेतृत्व में हुई। देपालपुर से शुरू हुई यात्रा तकीपुरा, गिरोड़ा, जलोदिया पंथ, बरोदा फांटा, हरनासा, चिकलोंडा फांटा, रंगवासा, दौलताबाद फांटा, रावत होते हुए बेटमा दोपहर में पहुंची। यात्रा के स्वागत को लेकर रास्तेभर मंच लगाए गए। बेटमा में सभा होने के बाद यात्रा फिर शुरू हुई और विजयपुर फांटा, छोटा बेटमा, माचल, कलारिया, तलावली फांटा, नावदा, ङ्क्षसहासा, बांक, ग्रीन पॉर्क कोलोनी होते ही शाम 6 बजे के आसपास अम्मार नगर पर पहुंची। गांव से शहर में यात्रा लेट होने के चलते यहां दोपहर 2 बजे से खड़े कांग्रेस नेता थक अलग गए। सिरपुर पर लगे शहर कांग्रेस कमेटी के मंच पर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा और कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री के नेतृत्व में अच्छी-खासी भीड़ जुटी। इसके साथ ही अपने साथ तकरीबन 800 बाइक पर कांग्रेसियों को लेकर ङ्क्षपटू जोशी, अमन बजाज, राजू भदौरिया, धर्मेंद्र मौर्य, अक्षय कांति बम, राजा मांधवानी, स्वप्निल कोठारी, सर्वेश तिवारी, योगेंद्र मौर्य और रफीक खान आदि पहुंचे, जबकि शहर कांग्रेस ने 1500 बाइक शामिल होने का दावा किया और फेल हो गया। यात्रा सिरपुर से चंदन नगर, लकड़ी मंडी होते हुए गंगवाल बस स्टैंड पहुंची तो सारी बाइक गायब हो गईं। इसके साथ ही गंगवाल बस स्टैंड से राज मोहल्ला चौराहा, मालगंज, नृङ्क्षसह बाजार, मोहनपुरा, पीपली बाजार, जवार मार्ग पर इमली साहेब गुरुद्वारा से ङ्क्षप्रस यशवंत रोड होते हुए राजबाड़ा पर शाम 7.30 बजे पहुंची। यात्रा में न तो जन दिखा और न ही आक्रोश नजर आया। इतना ही नहीं राजबाड़ा पर लगे मंच पर विधायक पटवारी के साथ सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा, जिला प्रभारी महेंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष सोहराब पटेल, विनय बाकलीवाल, अश्विन जोशी, अर्चना जायसवाल आदि के मौजूद रहने के बावजूद भीड़ नहीं जुटी। सभा में नेता और कांग्रेसी मिलाकर कुल 200 लोग ही मौजूद थे।