
अमित सोनी की न्यायिक हिरासत १३ जनवरी तक बढ़ाई
इंदौर.मानव तस्करी, लूट, धोखाधड़ी, ब्लैकमेल और गैंग रैप जैसे गंभीर मामलों में फरार जितेंद्र उर्फ जीतू सोनी के बेटे अमित सोनी की न्यायिक हिरासत १३ जनवरी तक बढ़ा दी गई है। एक दिसंबर से पुलिस की गिरफ्त में रहे अमित को १९ दिसंबर को जेल भेजा गया था। ३० दिसंबर को न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उसकी पेशी कराई गई। पुलिस द्वारा चालान पेश करने के लिए समय मांग ने पर कोर्ट ने १३ जनवरी तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अमित के खिलाफ शहर के आधा दर्जन से अधिक थानों में धोखाधड़ी, मानवतस्करी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं। अमित के वकील अश्विन अध्यारू ने बताया अगले सप्ताह जिला कोर्ट में जमानत अर्जी पेश की जाएगी। करीब १९ दिन तक अलग-अलग थाना पुलिस ने अमित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। सबसे पहले अमित के खिलाफ नगर निगम के सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने हनी ट्रप से जुड़े कथित वीडियो और तस्वीरों को गलत तरीके से लोक स्वामी अखबार में प्रकाशित करने पर केस दर्ज कराया था। इसके बाद शहर के अलग अलग थानों में की गई शिकायतों के आधार पर केस दर्ज किए गए हैं।
Published on:
30 Dec 2019 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
