
चाय वाले का बेटा बन गया ‘इंदौरी मिल्खा’... देश-विदेश के धावकों को ऐसे पछाड़ा
इंदौर. संपन्न परिवारों की गिनती में आने वाला जोशी परिवार आज भले ही तंगी में अपना जीवन यापन कर रहा हैं लेकिन घर का बेटा कार्तिक जोशी आज इंदौरी मिल्खा बनकर शहर का नाम रोशन कर रहा है...। कार्तिक शहर सहित प्रदेश और देशभर के लिए सबसे कम उम्र का धावक बन गया है। कार्तिक ने हाल ही में बेंगलुरु में देश और विदेश के कई कॉम्पीटिटर्स के साथ 220 किलोमीटर की दौड़ से तीसरा स्थान प्राप्त कर मिसाल कायम की है।
कार्तिक के पिता ओम जोशी की रामबली नगर में 10 बाय 10 की चाय की दुकान है और दुकान में ही परिवार के 5 सदस्य अपना जीवन यापन कर रहे हैं। कार्तिक मेहनत और सफलता को देखकर परिवार अपने सारे गम भूलकर केवल इसे मोटिवेशन देता है। बेटा कार्तिक बराबरी से पिता के साथ दुकान पर भी हाथ बंटाता है और इसी बीच सिमरोल, हातोद, रालामंडल, सुपर कॉरिडोर पर प्रैक्टिस भी करता है।
एक के बाद एक बनाए रिकॉर्ड
देशभर की 5 से 220 किलोमीटर की मेराथन में इंदौर का परचम लहराया है। अब तक कार्तिक इंदौर, भोपाल, दिल्ली, गुजरात, पूणे, लोनावला, फरीदाबाद, मनाली, मुम्बई, विशाखापट्नम, हैदराबाद, चेन्नाई, बेंगलुरु सहित तमाम शहरों में अपनी सफलता का परचम लहरा चुका है। जंगल, पहाड़ी, वन, बर्फ, रेगिस्तान, रोड रन और स्टेडियम रन 10, 21, 42, 50, 56, 60, 66, 80, 94,102, 206, 220 किलोमीटर की मेराथन दौड़ चुका है। सामाजिक कार्य करने कार्तिक ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए भी 651 किलो मीटर 31 दिन तक रोज 21 किलोमीटर और इंदौर से भोपाल तक नॉन स्टॉप २०६ किलो मीटर की दौड़ लगाकर रिकॉर्ड बनाया है।
बेगलुरु में दौडक़र पाया तीसरा स्थान
कार्तिक देश का ऐसा सबसे कम उम्र का युवा धावक हैं जिसने 15 वर्ष की उम्र में ही 48 डिग्री तपते बेंगलुरु में 220 किमी दौडक़र देश मे तीसरा स्थान हासिल किया और हिमाचल सोलांग वेली की बर्फीली पहाड़ीयों पर भी 60 किमी दौडक़र दूसरा स्थान और 56 किमी की रेगिस्तान रन में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। दिल्ली में 12 घंटे स्टेडियम रन में 94,102 किमी नान स्टॉप दौडक़र दूसरा व चौथा स्थान भी हासिल किया है।
कार्तिक के नाम कई दौड़
हेनूर बाम्बो अल्ट्रा में 220 किमी फिनिशर और पोडियम फिनिशर।
206 किमी चैरिटी रन इंदौर से भोपाल।
पेट्रियट मैराथन 2017 पोडियम फिनिशर
मदर्स डे मैराथन पोडियम फिनिशर इंदौर।
द् हेल रेस दौड़ 60 किमी फिनिशर और सबसे कम उम्र के धावक।
जिओ इंदौर मैराथन 21 किमी फिनिशर।
इंटेलनेट ट्रैल एक थोन विजेता 56 किमी।
1.8 त्यागराज स्टेडियम में 12 घंटे की दौड़।
2.8 जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम, दिल्ली (94 किमी) में
रेनाथॉन 2018 पोडियम फिनिशर।
टाटा अल्ट्रा हिल मैराथन 50 किमी फिनिशर किया।
ट्रैफिक जागरूकता के लिए 21 किमी में 31 दिनों के लिए 651 किमी की दौड़।
राज्य में सबसे कम उम्र के धावक जिन्होंने 220 किमी पूरा किया।
Published on:
30 Aug 2018 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
