8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैटरीना, सिद्धार्थ पत्रिका ऑफिस आए, फैंस के साथ किया डांस

पत्रिका कार्यालय में अपनी  रियल और रील लाइफ की कई अनसुनी बाते शेयर की। उन्होंने बताया कि फिल्म बेहद शानदार बनी है। इस शुक्रवार हमारी किस्मत का फैसला है।

3 min read
Google source verification

image

Kamal Singh

Sep 03, 2016

katrina kaif, sidharth malhotra and nitya mehra in

katrina kaif, sidharth malhotra and nitya mehra in indore to promote movie baar baar dekho


इंदौर. कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म बारबार देखो के प्रोमोशन के लिए पत्रिका आफिस पहुंचे। बात की शुरुआत करते हुए कैटरीना ने कहा बार बार देखो फिल्म ऐसी बनी है कि मैं उसे हजार बार देखना चाहूंगी।

पत्रिका कार्यालय में अपनी रियल और रील लाइफ की कई अनसुनी बाते शेयर की। उन्होंने बताया कि फिल्म बेहद शानदार बनी है। इस शुक्रवार हमारी किस्मत का फैसला है। हमने अपना काम कर दिया अब अंजाम दर्शकों के हाथ में हैं। नित्या मेहरा ने अपनी पहली ही फिल्म में जान डालने के लिए हर संभव कोशिश है।



चार पीढ़ियो का सफर औऱ विज्ञान फंतासी-
कैटरीना कहती हैं फिल्म में एक नहीं दो नहीं हमने चार-चार उम्र निभाई हैं। किशोरावस्था से बुढ़ापे तक का रोल निभाने के लिए घंटों मेकअप किया। अपना बॉडीशेप बदला। सात किलो वजन बढ़ाया फिर घटया। एक्टिंग में अलग-अलग उम्र के हिसाब से बदलाव को लाया गया। कुल मिलाकर एक साल में पूरी जिंदगी जी ली ऐसा महसूस हो रहा है। वहीं सिद्धार्थ का कहना है मैंने अपने फैशियल एक्सप्रेशन पर इतना गौर कभी नहीं किया जितना इस फिल्म में किया। फिल्म में मैं एक बेपरवाह किरदार है। जो अपने बचपन की गर्ल फ्रेंड से भी शादी करने से डरता है। इसलिए वो साइंस की मदद से अपनी पूरी जिंदगी देखता है...हर उम्र में अपने रिश्तों को बनते-बिगड़ते देखता है। फिल्म बेहद खूबसूरत लोकेशन्स में फिल्माई गई है।

sidharth malhotra and nitya mehra in indore to promote movie baar baar dekho

काला चश्मा पर डांस- सिदार्थ
फिल्म बारबार देखों का गाना काला चश्मा आज हर किसी की जुबान पर है। जिसने यूथ को दीवाना बना दिया है। आज सिद्धार्थ और कैटरीना ने शहर के जंजीरवाला चौराहे पर अपने इंदौरी फैंस के साथ इस गाने पर झूम कर डांस किया। इस समय यातायात के फेमस ट्रेफिक जवान रणजीत सिंह के साथ भी डांस किया। अपने अनुभव बताते हुए दोनों कलाकारों ने कहा इंदौर की जनता बेहद शानदार है। प्रमोशन के लिए ऐसा ही एनर्जेटिक क्राउड चाहिए।




शूटिंग के एक साल पहले शुरू कर दिया था प्रोस्थेटिक मेकअप
सिद्धार्थ ने बताया, पहली बार इंडिया में इस प्रकार का कंसेप्ट लिया गया है जिसमें लवस्टोरी का फ्यूचर बताया जाएगा। मतलब अगर किसी भी लवस्टोरी की शुरूआत के समय ही उसका फ्यूचर पता चल जाए तो क्या होगा? इस थीम पर फिल्म बनी है। फिल्म में टाइम जोन है जिसमें तीन जनरेशन को दिखाया गया है। यह थोड़ा नया एक्सपेरिमेंट है। इसके लिए प्रोस्थेटिक मेकअप किया है जिसकी शुरूआत फिल्म की शूटिंग से एक साल पहले ही कर दी गई थी। आठ घंटे के शूट के लिए पांच घंटे मेकअप करना होता था।

मॉडलिंग पॉकेट मनी के लिए, एक्टिंग पहला प्यार
सिद्धार्थ ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर कहा कि, पॉकेट मनी के लिए 18 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की थी। एक एजेंसी के साथ काम किया। एक दिन मुझे ऑडिशन पर भेजा गया। ऑडिशन देने के बाद पता चला कि यह फिल्म के लिए था। यहां ऑडिशन देते समय लगा कि एक्टिंग कर सकता हूं। इसलिए एक्टिंग पर ही फोकस रखा। एक्टिंग करियर में शुरूआत 26 साल की उम्र में हुई। आज आठ साल हो चुके है। अपने आपको बेहतर देखकर अच्छा लगता है।



फिल्मों में मार्केटिंग पर भरोसा मतलब भगवान पर भरोसा-
फिल्मों की मार्केटिंग को लेकर सिद्धार्थ ने कहा कि, एक फिलोसॉफी है कि मार्केटिंग पर भरोसा करना मतलब भगवान पर भरोसा करने जैसा है। कुछ नहीं करेंगे तब भी फिल्म चलती है और कभी कभी मार्केटिंग करने के बाद भी फिल्म ऑडियंस को नहीं पसंद आती है। इसलिए मार्केटिंग के जरिए फिल्म की सक्सेस का कोई फंडा नहीं बनाया जा सकता। हां यह जरूर है कि हम यंगस्टर्स के बीच जाकर फिल्म के सॉन्ग काला चश्मा सॉन्ग पर डांस कर रहे है। वह इसलिए जिससे यूथ से कनेक्ट कर सकें। मुझे लगता है यह काफी इनोवेटिव तरीका है। लेकिन इसके लिए भी सबसे पहले फिल्म में एक अच्छा गाना होना चाहिए जो हमारे पास है। फिल्म की शूटिंग के दौरान का किस्सा बताते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि 'तेरी खैर मंगड़ी' सॉन्ग की शूटिंग के समय माइनस 5 डिग्री टेम्प्रेचर था। इस समय एक्सप्रेशंस देना आसान नहीं था। लेकिन कैटरीना के साथ एक एनर्जी और केमेस्ट्री थी जिससे कॉन्फीडेंस मिला और हमने शूटिंग पूरी की।

ये भी पढ़ें

image