
जानिए ऐसा क्या हुआ... जो लैंडिंग के बजाय हवा में ही चक्कर काटते रहे विमान
इंदौर.
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें निरस्त होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी तीन उड़ान निरस्त होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह एयरपोर्ट इलाके में दृश्यता कम होने के कारण भी हवाई सेवा प्रभावित हुई। दो विमानों को 10 से 15 मिनट हवा में ही चक्कर काटना पड़े।
जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता घटकर 800 मीटर तक ही रह गई। इस वजह से दिल्ली और अहमदाबाद से इंदौर आ रहे दो विमानों की लैंडिंग रूकवा दी गई। करीब 15 मिनट के बाद दृश्यता सामान्य होने के बाद विमानों को लैंडिंग की अनुमति दी गई। इधर, गुरुवार को तीन उड़ानें भी निरस्त होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार इंडिगो की 7.15 बजे इंदौर-दिल्ली, 8.40 बजे की हैदराबाद और 8.50 बजे बैंगलुरु जाने वाली उड़ान निरस्त की गई। इनके यात्रियों को रिफंड या रिबुकिंग का विकल्प दिया गया।
जुलाई में घट गए हवाई यात्री
कोविड से उबरने के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। इस साल के शुरुआती माह जनवरी में 1 लाख 20 हजार यात्रियों ने हवाई सफर किया था और अप्रैल तक यह संख्या 2 लाख के करीब पहुंची। मई में तो सीधे सवा लाख का आंकड़ा पार हो गया। इस अच्छी रफ्तार पर निरस्त होने वाली उड़ानों ने ब्रैक लगा दिया है। इस साल पहली बार ऐसा मौका आया जब किसी माह के हवाई यात्रियों की संख्या पिछले माह की तुलना में कम हो। एएआई (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जुलाई माह में इंदौर से 2 लाख 15 हजार 558 यात्रियों ने सफर किया। जून में यह संख्या 2 लाख 20 हजार 499 थी।
Published on:
04 Aug 2022 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
