
इंदौर. यूपी-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। रोहित की हत्या का आरोप उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला के ऊपर है। पुलिस के सामने अपूर्वा ने गुनाह कबूल कर लिया है।
अपूर्वा इंदौर की रहने वाली है। उसके माता-पिता यहीं रहते हैं। जैसे ही यह बात सामने आई कि अपूर्वा ही रोहित की कातिल है। उसके बाद अपूर्वा के पिता पीके शुक्ला ने कहा था कि मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। अपूर्वा रोहित की हत्या से 17 दिन पहले ही इंदौर से गई थी। वह रोहित से विवाद के बाद 3 मार्च को इंदौर आ गई थी। 29 मार्च तक यहां रुकी। उसके बाद 30 मार्च को वापस दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित ससुराल चली गई।
15 अप्रैल की रात रोहित की गला दबाकर हत्या करती है। अगले दिन सुबह यानी की 16 अप्रैल को रोहित जब अपने कमरे से नहीं निकलता है तो वह नौकर को जाकर देखने बोलती है। शाम चार बजे नौकर कमरे में जाकर देखता है तो रोहित के नाक से खून निकल रहा था। उसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाता है। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कहा गया रोहित की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह बात सामने आई कि रोहित की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह बात साफ हो गई कि रोहित की मौत हार्ट अटैक से नहीं हत्या हुई है। पुलिस ने जांच शुरू की। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे। रोहित मकान के पहले फ्लोर पर रहता था। और उस फ्लोर पर हत्या की रात पत्नी अपूर्वा, नौकर गोलू और चालकर अखिलेश थे। इसलिए शक की सुई इन तीनों पर ही घूम रही थी।
गिरफ्तारी के बाद अपूर्वा ने की कबूल
पुलिस ने इस आधार पर जब अपूर्वा से पूछताछ शुरू की तो उसने उसके कमरे में जाने की बात तो स्वीकार की। लेकिन हत्या की बात नहीं कबूल रही थी। बाद में जब पुलिस ने सख्ती बरती तो वह टूट गई और हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस को अपूर्वा ने बताया कि रोहित ने उस रात खूब शराब पी रखी थी। इस दौरान कमरे में उससे बहस हुई। इसी क्रम में दोनों की हाथापाई हुई। अपूर्वा ने पुलिस को बताया कि रोहित की हत्या अचानक से ही हुई। इसके लिए कोई प्लान नहीं था।
रोहित से कैसे हुई मुलाकात
2017 में रोहित ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपूर्वा का प्रोफाइल देखा था। इसके बाद रोहित ने ये बात अपनी मां उज्जवला को बताया। फिर दोनों ने अपूर्वा से मिलने का फैसला किया। दोनों की पहली मुलाकात लखनऊ शहर में हुई। देखते ही अपूर्वा रोहित के मन भा गई। कुछ दिनों बाद दोनों करीब आ गए थे। फिर लिव-इन में साथ रहने लगे।
दोनों एक साल तक साथ रहे। फिर 12 मई 2018 को दोनों ने शादी कर ली। शादी समारोह में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुए थे। शादी के बाद रोहित और अपूर्वा दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में रहने लगे। सब कुछ अच्छा चल रहा था फिर अपूर्वा को एक महिला के बारे में पता चला। जो रोहित की रिश्तेदार थी। इसी महिला की वजह से फिर दोनों में तल्खियां बढ़ने लगी। अपूर्वा को यह बात नागवार गुजरती थी। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ता चला गया।
हत्या की रात भी कुछ ऐसा हुआ था। उस रात भी रोहित अपनी उसी महिला दोस्त के साथ शराब पी रहा था। अपूर्वा ने वीडियो कॉल किया तो वो महिला दिख गई। रोहित के घर आने के बाद इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी विवाद में अपूर्वा ने रोहित की हत्या कर दी।
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद वह रोहित से तलाक के बारे में भी सोच रही थी। मायके आने के बाद वह कुछ लोगों से इसके बारे में राय भी ली थी। वहीं, अपूर्वा के बारे में रोहित की मां का कहना है कि बहू अब बेटे का चरित्र हनन कर रही है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं जल्द ही उसके बारे में कुछ खुलासा करूंगी।
अपूर्वा इंदौर की रहने वाली है। इसके साथ ही वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिसनर लॉयर भी थीं। सुप्रीम कोर्ट से पहले वह इंदौर कोर्ट में भी प्रैक्टिस करती थी। वहीं अपूर्वा के परिवार के लोगों ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी कि पुलिस पूछताछ के दौरान अपूर्वा के वकील भी वहां मौजूद रहें।
Published on:
26 Apr 2019 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
