इंदौर. सुपर काॅरिडोर स्थित इंफोसिस में मंगलवार को तेंदुआ नजर आया। इसके बाद वहां दहशत फैल गई। वन विभाग ने तेंदुए को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। वहां तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए परिसर में पिंजरा लगा दिया है। जिस स्थान पर तेंदुआ नजर आया था, वहां लोगों को जाने से मना कर दिया है।