.jpg?w=800)
इंदौर . मां अहिल्या की 222वीं पुण्य स्मृति पर आज सुबह राजबाड़ा स्थित प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक करने के साथ २२२० पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया, माल्यार्पण कर आरती भी की गई। शाम को पालकी यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट काम करने वालों का सम्मान किया जाएगा।
शिवलिंग का निर्माण
सूर्य उदय होने से पहले पार्थिव शिवलिंग का निर्माण राजबाड़ा स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा के समीप शुरू किया गया। अण्णा महाराज के सानिध्य में उनके शिष्यों ने शिवलिंग का निर्माण कर पूजन-अर्चन और अभिषेक किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष और सांसद सुमित्रा महाजन ने सुबह ८ बजे माल्यार्पण किया। इस दौरान संघ के शैलेंद्र महाजन, कांग्रेस नेत्री अर्चना जायसवाल, सभापति अजय सिंह नरूका, एमआईसी मेंबर सुधीर देडग़े,शोभा गर्ग, पार्षद दीपिका नाचन, रत्नेश बागड़ी आदि मौजूद थे। प्रतिमा पर धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया। इसके बाद मां अहिल्या की आरती की गई।
यात्रा निकाली जाएगी
सुबह ९ बजे गोपाल मंदिर में देवी अहिल्या की प्रतिमा और तस्वीर का पूजन कर आह्वान किया गया। यही प्रतिमा और तस्वीर पालकी में विराजमान कर यात्रा निकाली जाएगी, जो शाम को गांधी हॉल से शुरू होगी। एमजी रोड, कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग और यशवंत रोड होते हुए पालकी यात्रा गोपाल मंदिर पर पहुंचेगी। महाआरती होने के बाद यात्रा का समापन होगा। अहिल्योत्सव समिति के प्रचार प्रमुख सुधीर देडग़े ने कहा गांधी हॉल से पालकी यात्रा शुरू होने से पहले अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले अशोक भगानी और जितेंद्र भगानी का सम्मान होगा। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ८० वर्षीय स्नेहलता हांडा का गुणी सम्मान किया जाएगा। उन बच्चों को भी पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने पिछले एक महीने से चल रही प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया है।
गांधी हॉल में होने वाले कार्यक्रम में सांसद सुमित्रा महाजन सहित जैन मुनि, मंत्री माया सिंह, महापौर मालिनी गौड़ और आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी मौजूद रहेंगे। पालकी यात्रा में आर्यवीर दल के कलाकार मलखम का प्रदर्शन करेंगे। १३ होलकर राज्य के शासक अश्व पर सवार रहेंगे। अहिल्या सेना शामिल होगी। झंडासिंह उस्ताद और मल्हारी मार्तंड आखाड़े के कलाकर भी शामिल होंगे।
Published on:
20 Aug 2017 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
