
इंदौर. इंदौर सीट से टिकट को लेकर हो रही लेटलतीफी को लेकर सांसद सुमित्रा महाजन द्वारा चुनाव नहीं लडऩे के फैसले के बाद लगातार इस मुद्दे पर नए घटना क्रम हो रहे हैं। पिछले दो दिनों से मराठी समाज के लोग महाजन के बेटे मंदार महाजन को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को इसी क्रम में मंदार महाजन ने एक पत्र लिखा है। उन्होंने महाजन के पिछले तीन साल के सांसदी कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने महाजन द्वारा लिए गए चुनाव नहीं लडऩे के फैसले को बदलने की मांग की थी। उन्होंने मराठी सहित शहर के अन्य समाजों का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा है वैचारिक रूप से और सैद्धांतिक रूप से हमारे परिवार की सोच भाजपा की है। इस सोच और विचारधारा के लिए हमारा परिवार समर्पित है। सदैव कटिबद्ध है। लेकिन जब बात देश, प्रदेश व हमारे अपने इंदौर की हो तो हमारे लिए हर नागरिक की सेवा हमारा संकल्प और कर्म है। ताई ने हमें यही सीखाया है। जो उन्होंने इतने वर्षों के राजनैतिक जीवन में सादगी सोच एवं सतत कार्यों का उदाहरण बनकर किया। पत्र के माध्यम से सभी नागरिकों का, समाजों का, सामाजिकए सांस्कृतिक संस्थाओं का आभार माना है।
Published on:
10 Apr 2019 07:08 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
