9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi News : दाल के रेट में भारी गिरावट, हल्दी 30 रुपए किलो महंगी

Indore Mandi Bhav: 10 दिनों में हल्दी 30 रुपए किलो महंगी हुई है। मिलों की भाव वृद्धि से शकर में भी तेजी आई। साबूदाना में मांग कमजोर रहने से भाव नरम रहा.....

2 min read
Google source verification
Indore Mandi Bhav

Indore Mandi Bhav

Indore Mandi Bhav: मध्यप्रदेश की बड़ी मंडियों में अनाज और सब्जियों के भाव में रोजाना कोई ना कोई उतार चढ़ाव आता रहता है। इस बदलाव का असर शहरों में मौजूद मंडियों में मिलने वाले अनाज, फल और सब्जियों के दाम पर देखने को मिलता है। इस खबर में हम आपके लिए रोजाना अनाज मंडी और फल सब्जी मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी उपलब्ध कराते हैं। किराना बाजार में हल्दी, जीरा और बड़ी इलायची के भाव तेज रहे। 10 दिनों में हल्दी 30 रुपए किलो महंगी हुई है। मिलों की भाव वृद्धि से शकर में भी तेजी आई। साबूदाना में मांग कमजोर रहने सेभाव नरम रहा।

जानिए क्या हैं दाल के रेट

मांग कमजोर रहने से तुवर दाल में 200 रुपए क्विंटल भाव टूट गया। तुवर दाल में मांग सुस्त बनी रहने से तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन नहीं मिल रहा जिस कारण तुवर की कीमतों में तेजी-मंदी का रुख बना हुआ। सूत्रों का कहना है कि तुवर में लंबी गिरावट के आसार नहीं है क्योंकि मांग के सामने आपूर्ति कम रहने की उम्मीद है।

दलहन: चना कांटा 5850 से 5900, विशाल नया 5250 से 5600, डंकी 5300 से 5400, मसूर 5850 से 5900, तुवर महाराष्ट्र 10100 से 10200, कर्नाटक 10300 से 10400, निमाड़ी 8700 से 9600, मूंग 8800 से 9000, बारिश का मूंग 9200 से 10000, उड़द बेस्ट 9200 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7600 से 8100, मसूर दाल 7350 से 7450, बेस्ट तुवर दाल 13700 से 13800, ब्रांडेड तुवर दाल 14800, मूंग दाल बोल्ड 10600 से 10700, मूंग मोगर 11100 से 11200, बोल्ड 11300 से 11400, उड़द दाल 10900 से 11000, उड़द मोगर 11100 से 11200, बोल्ड 11300 से 11400 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव

काबली चना (40-42) 11100, (42-44) 10900, (44-46) 10700, (58-60) 9300 रुपए।

शकर के दाम बढ़े

शकर 3750 से 3800, सुपर 3825, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7420, शिव ज्योति (1 किलो) 7040, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6620 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 110 व बाक्स में 120 से 140, खोपरा बूरा 2350 से 4400 रुपए।

पूजन सामग्री

नारियल 120 भरती 1550 से 1600, 160 भरती 1500 से 1550, 200 भरती 1500 से 1550, 250 भरती 1650 से 1750, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480 रुपए। केसर 180 से 188, बेस्ट 210 से 213 रुपए प्रति ग्राम।

सूखे मेवों के थोक भाव

काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 690 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 690, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 540 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली बेस्ट 2450, मुनक्का बेस्ट 525 से 855 रुपए।

खड़े मसालों के भाव

कालीमिर्च 550 से 565 मिनिमटर 575 से 580, मटरदाना 590 से 605, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 365 से 375, मीडियम 380 से 390, बेस्ट 410 से 425, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1325 से 1375, बेस्ट 1450 से 1650 रुपए।