17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गच्छाधिपति के दो शिष्यों का मंगल प्रवेश आज, कंचनबाग में होगा चातुर्मास

- बैंड-बाजों के साथ श्वेताम्बर जैन समाज बंधु करेंगे गुरुवर की अगवानी  

2 min read
Google source verification
chaturmas news

गच्छाधिपति के दो शिष्यों का मंगल प्रवेश आज, कंचनबाग में होगा चातुर्मास

- गुजरात के आदिवासी मंडल की टोली देंगे शोभायात्रा में विशेष प्रस्तुतियां
इंदौर। नीलवर्णा जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को मां अहिल्या की नगरी में दो शिष्यों की शोभायात्रा के साथ भव्य मंगल जुलूस निकाला जाएगा। दोनों ही शिष्यों का यह मंगल जुलूस उनके साधु-साध्वी मंडल के साथ निकलेगा। जिसमें श्वेताम्बर जैन समाज के कई वरिष्ठजनों के साथ-साथ बड़ी की संख्या में महिला- पुरूष शामिल होंगे।

नीलवर्णा जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक ट्रस्ट अध्यक्ष विजय मेहता एवं सचिव संजय लुनिया ने बताया खरतरगच्छ गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर के सान्निध्य में उनके शिष्य पूज्य मुनिराज मुक्तिप्रभ सागर एवं मनीषप्रभ सागर मसा आदिठाणा का भव्य शोभायात्रा के साथ मंगल प्रवेश होगा। मंगल प्रवेश के पश्चात दोनों ही शिष्यों का चातुर्मास साऊथ तुकोगंज स्थित कंचनबाग उपाश्रय में होगा। जहां दोनों ही शिष्यों के प्रवचनों के साथ ही कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्य भी किए जाएंगे। श्वेताम्बर जैन समाज के सभी वरिष्ठजन महिला मंडल एवं युवा संगठन दोनों ही शिष्यों की अगवानी के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंगल प्रवेश पर निकलने वाली यह शोभायत्रा शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे पंजाब अरोड़वंशीय धर्मशाला से नवकारसी के पश्चात निकाली जाएगी। दोनों शिष्यों की यह मंगल प्रवेश यात्रा में उनके साथ साधु-साध्वी मंडल भी शामिल होंगे। इस यात्रा में बैंड-बाजे, घोड़े-बग्घी के साथ-साथ गुजरात की आदिवासी मंडली भी रहेगी जो यात्रा के मार्ग में अपनी विशेष प्रस्तुतियां देते हुए चलेगी। यात्रा में श्वेताम्बर जैन समाज से जुड़ी महिला मंडल भी भजन कीर्तन की प्रस्तुति देंगी। शोभायात्रा में महिलाएं केशरिया परिधान में तो पुरूष श्वेत वस्त्र धारण कर शामिल होंगे। यात्रा साऊथ तुकोगंज पंजाब अरोड़वंशीय धर्मशाला से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कंचनबाग उपाश्रय पहुंचेगी। जहां इस शोभायात्रा का समापन होगा। पंजाब अरोड़वंशीय धर्मशाला में सुबह नवकारसी का आयोजन होगा। जिसके लाभार्थी विजय पुष्पा मेहता परिवार होंगे। नवकारसी के पश्चात दोनों ही आचार्यों का भव्य मंगल जुलूस निकाला जाएगा। शोभायात्रा के समापन के पश्चात चैतन्य वंदना होगी। इसके पश्चात दोनों ही आचार्य धर्मसभा को संबोधित भी करेंगे।