5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mango jatra 2022: हापुस आमों से महकेगा शहर, कई प्रकार के आम चख सकेंगे इंदौरी

mango jatra 2022- दो साल बाद इंदौर में होने जा रहा है बड़ा आयोजन...। आप भी आजमाइए आमों का स्वाद...।

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

May 07, 2022

hapus.png

इंदौर। दो साल बाद एक बार फिर शहरवासी देवगढ़ और रत्नागिरी के हापुस आमों का स्वाद चख सकेंगे। मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट 13 से 15 मई तक मैंगों जत्रा का आयोजन करने जा रहा है। जत्रा में 24 से अधिक आम उत्पादक कई प्रकार के आमों की वैरायटी लेकर इंदौर आएंगे। आमों के साथ ही मराठी व्यंजन और इंदौरी चाट-चौपाटी का भी मजा शहर के लोग ले सकेंगे।

मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा लगाए जा रहे जत्रा में 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें 25 आम के होंगे। अन्य मराठी व्यंजनों के भी लगेंगे। तृप्ति महाजन, संकेता देशकुलकर्णी और समीर कुलकर्णी ने बताया कि पहली बार आम के साथ मराठी व्यंजन भी रखे गए हैं। ढक्कनवाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे जत्रा चलेगा। हाट बाजार पर भी लोग आम का स्वाद ले सकेंगे इसके लिए अलग से एक स्टॉल लगाया जाएगा। .

पहली बार व्यंजन भी

हर बार जत्रा में आमों की वैरायटी होती है, लेकिन इस बार मराठी व्यंजनों का भी लुत्फ लोग ले सकेंगे। करीब 25 स्टॉल पर अलग-अलग व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।

तृप्ति महाजन

----------------------------------------

10 तरह के आम

जत्रा में आम के साथ ही आम के ही अन्य उत्पाद भी लोग ले सकेंगे। करीब 10 तरह के आम उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। उत्पादक-उपभोक्ताओं के बीच ग्रुप सेतु का काम कर रहा है।

सुधीर दांडेकर

----------------------------------------

हापुस की कई वैरायटी

कोरोनाकाल में मैंगो जत्रा नहीं हो सका। हापुस आम की कई वैरायटी से शहर के लोग रूबरू हो सकेंगे। आम उत्पादकों में भी शहर आने को लेकर खासा उत्साह है।

राजेश शाह